T20 Captain : टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे. इसे लेकर गुरुवार को आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. बतौर T20 कप्तान अय्यर, टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करेंगे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि BCCI की एपेक्स काउंसिल की गुरुवार को होने वाली ऑनलाइन मीटिंग में श्रेयस अय्यर को T20 कप्तान बनाए जाने पर फाइनल मुहर लगेगी. टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर चर्चा पहले से ही जोरों-शोरों पर थी. अब उससे सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है. BCCI की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में श्रेयस अय्यर के नाम पर मुहर लगने के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस बारे में बाकी सेलेक्टर्स को जानकारी देंगे.
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए अय्यर T20 कप्तान- रिपोर्ट
ऐसी खबरें भी हैं कि टीम इंडिया के हेड कोच संजू सैमसन को T20 कप्तान बनाए जाने के फेवर में थे, लेकिन, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर उनसे सहमत नहीं हुए. आपसी सहमति से श्रेयस अय्यर को ही भारत का अगला T20 कप्तान बनाए जाने पर ही सहमति बनी है. वो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमान संभालते दिखेंगे. इन दोनों दौरों के लिए टीम सेलेक्शन मीटिंग शनिवार, 6 जून को होनी है, जिसमें श्रेयस अय्यर बैठे दिख सकते हैं.
तिलक वर्मा बने उप-कप्तान- रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर को अगला T20 कप्तान बनाए जाने के साथ-साथ टीम इंडिया के उप-कप्तान के नाम पर भी मुहर लगा दी गई है. तिलक वर्मा टीम के अगले उप-कप्तान होंगे. वो इस पोजिशन पर अक्षर पटेल को रिप्लेस करेंगे.
रजत पाटीदार का क्या हुआ?
टीम इंडिया की T20 टीम में जगह बनाने को लेकर रजत पाटीदार का इंतजार बढ़ता दिख रहा है. RCB को लगातार दो बार IPL चैंपियन बनाने के बाद रजत पाटीदार भी कप्तान बनाए जाने के दावेदार थे. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI ने रजत पाटीदार में फिलहाल भरोसा नहीं दिखाया है. BCCI ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी से ज्यादा प्रभावित है, जिन्होंने IPL 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली और उसे फाइनल तक लेकर गए. उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी उनकी कप्तानी का कार्यकाल दमदार रहा है. अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 का खिताब जीता था. इन तमाम उपलब्धियों के चलते अय्यर T20 में टीम इंडिया की बागडोर संभालने के क्लियर फेवरेट थे.