TMC Leader : TMC का ‘पुष्पा’ गिरफ्तार! नेपाल से दबोचे गए जहांगीर खान

Bindash Bol

TMC Leader : बंगाल STF ने सोमवार को TMC के ‘पुष्पा’ जहांगीर खान पर बड़ी कार्रवाई की. उन्हें नेपाल से गिरफ्तार किया गया. जहांगीर पश्चिम बंगाल और नेपाल के बॉर्डर पर बने पशुपतिनाथ मार्केट के रास्ते नेपाल भाग गया था. वह नेपाल में ही पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ था. बंगाल STF को एक सूत्र से जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

जहांगीर खान को टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का राइट हैंड माना जाता है. जानकारी के मुताबिक, फलता के लोग जहांगीर की मनमानी से लंबे समय से तंग आ चुके थे. उन पर लूटपाट और जबरन वसूली समेत कई आरोप थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से जहांगीर घर से दूर थे. उनकी तलाश जारी थी. अब बंगाल एसटीएफ ने उन्हें धर दबोचा है.

2024 चुनाव के मामले में एक्शन

जहांगीर पर 2024 के चुनाव के दौरान लोगों को डराने-धमकाने, जबरन पैसे वसूलने, अवैध रूप से जमीन कब्जा करने और बेहिसाब धन-संपत्ति रखने के गंभीर आरोप हैं. 2024 के चुनाव में ममता के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर सीट से करीब 7 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी. माना जाता है कि अभिषेक को इतनी बड़ी जीत दिलाने के पीछे जहांगीर का ही सबसे बड़ा हाथ था. पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने इस पूरी जीत की रणनीति बनाई और उसे जमीन पर लागू किया था.

जहांगीर खान पर लगे थे कई आरोप

इतना ही नहीं, चुनाव से पहले SIR के समय से ही जहांगीर खान पर कई आरोप लगे थे. उन पर BLO को प्रभावित करने और मृतकों के नाम सूची में जोड़ने का भी आरोप था. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने खुद उनके खिलाफ आवाज उठाई थी. इसके बाद चुनाव से पहले इलाके में धमकाने के आरोप भी लगे. चुनाव आयोग ने यूपी के वरिष्ठ IPS अफसर अजय पाल शर्मा को पर्यवेक्षक के रूप में डुंडी पुलिस स्टेशन भेजा था. अजय पाल खुद जहांगीर के घर गए और उन पर हावी हो गए.

जहांगीर के विदेश भागने की थी प्लानिंग

जहांगीर ने पलटवार करते हुए खुद को ‘पुष्पा’ कहा. फलता चुनाव में भी उन पर कई आरोप लगे. EVM पर कई सेलोटेप चिपकाने के भी आरोप लगे. आयोग ने दोबारा चुनाव की घोषणा की. 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 21 मई तक जहांगीर पूरी तरह से गायब हो चुके थे. चुनाव से ठीक दो दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. तब से वह फरार थे. बताया जा रहा है कि जहांगीर ने विदेश भागने की योजना बनाई थी लेकिन बंगाल एसटीएफ ने उनकी इस योजना पर पानी फेर दिया.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment