Neymar : नेमार ने लिया संन्यास, ब्राजील का सपना टूटा

Bindash Bol

नेमार ने कहा अलविदा, ब्राजील के साथ टूटा करोड़ों दिलों का सपना!

जहां से शुरू हुआ सफर, वहीं थम गए कदम… नेमार ने कहा इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा

Neymar : ब्राजील के महान स्टार स्ट्राइकर नेमार ने 16 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।
ब्राजील को राउंड ऑफ 16 में  नॉर्वे के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल भी नेमार ने ही किया, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

जहां करियर शुरू हुआ, वहीं हुआ आखिरी मुकाबला

संयोग देखिए कि नेमार ने 2010 में MetLife Stadium से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और 16 साल बाद उसी मैदान पर उन्होंने आखिरी बार ब्राजील की जर्सी पहनकर खेला।

मैच के बाद भावुक नेमार ने कहा,
“मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। जिस स्टेडियम से मेरा अंतरराष्ट्रीय सफर शुरू हुआ था, उसी स्टेडियम में आज वह सफर समाप्त हो गया।”

अधूरा रह गया विश्व विजेता बनने का सपना

नेमार ने ब्राजील को विश्व चैंपियन बनाने का सपना लेकर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन यह ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने 2014, 2018, 2022 और 2026 के चार फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया और इन टूर्नामेंटों में कुल 9 गोल दागे, लेकिन टीम एक भी बार खिताब तक नहीं पहुंच सकी।

आंकड़ों में नेमार का सुनहरा सफर

नेमार ने ब्राजील के लिए 130 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल किए और देश के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। उनकी अगुवाई में ब्राजील ने फीफा कनफेडरेशन कप 2013 जीता, जबकि  रियो ओलंपिक 2016 में टीम को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
नेमार का इंटरनेशनल करियर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन ब्राजील फुटबॉल के इतिहास में उनका नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment