UPYouthPolicy :उपद्रव से उत्सव प्रदेश… CM योगी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च की नई ‘यूथ पॉलिसी’, जेन-जी और जेन-अल्फा के लिए खुले टेक-रोजगार के द्वार​

Bindash Bol

* CM योगी ने किया नई यूथ पॉलिसी का ऐलान; 65 लाख युवाओं को लोकल जॉब्स का वादा

* 50 लाख करोड़ के निवेश से सुशासन का नया मॉडल, युवाओं और आधी आबादी को सीएम योगी की बड़ी सौगात

UPYouthPolicy :  80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विधानभवन में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के भविष्य का नया खाका पेश किया। कभी ‘बीमारू’ और ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ के दौर से जूझने वाले उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ बताते हुए सीएम ने युवाओं के लिए एक समग्र और महत्वाकांक्षी ‘यूथ पॉलिसी’ की घोषणा की।
सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रदेश अब ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ और ‘ड्रीम इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन’ बन चुका है, जहां जेन-जी (Gen-Z) और जेन-अल्फा (Gen-Alpha) को भविष्य की तकनीकों से लैस कर डेमोग्राफिक डिविडेंड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

1. नई ‘यूथ पॉलिसी’ और फ्यूचर-टेक पर फोकस

* ​इंटीग्रेटेड अप्रोच: युवाओं के लिए स्किल, इनोवेशन और एंप्लॉयमेंट को एक सूत्र में पिरोने का रोडमैप।

* ​सनराइज सेक्टर्स में एंट्री: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, डेटा सेंटर, डीप टेक, फिनटेक और ईवी जैसे क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और स्टार्टअप्स का विस्तार।

* ​सीएम युवा उद्यमी योजना: युवाओं को बिना किसी गारंटी और ब्याज-मुक्त ऋण देकर स्थानीय स्तर पर उद्यमी बनाने की पहल।

* ​खेल इंफ्रास्ट्रक्चर: हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज, जिले में स्टेडियम, ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और गांव स्तर पर ओपन जिम।

2. अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार के नए आयाम

* ​₹50 लाख करोड़+ का ऐतिहासिक निवेश: 65 लाख युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर नौकरियों के द्वार; सीमित निवेश के दौर से ‘ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब’ बनने का सफर।

* ​9 लाख+ पारदर्शी सरकारी नौकरियां: विवादित भर्तियों और लेटलतीफी पर लगाम; 9 वर्षों में बिना भेदभाव रिकॉर्ड नियुक्तियां।

* ​4 करोड़+ रोजगार व स्वरोजगार: पलायन के दंश से मुक्ति; अपने ही जिले और क्षेत्र में काम के नए अवसर।

* ​MSME और स्टार्टअप की औद्योगिक क्रांति: 96 लाख MSME इकाइयां, 32 हजार बड़े उद्योग और 22 हजार स्टार्टअप्स से प्रदेश की मजबूत आर्थिक रीढ़।

* ​75,000 एकड़ का लैंड बैंक: बुंदेलखंड में 56,000 एकड़ में आकार ले रही फ्यूचर-रेडी टाउनशिप; औद्योगिक विस्तार के लिए जमीन की कमी खत्म।

3. आधी आबादी का सशक्तिकरण और सुशासन मॉडल

* ​कानून-व्यवस्था का रूपांतरण: प्रदेश ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ के दौर से बाहर निकलकर ‘ODOP’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिवीजन-वन फॉरेंसिक लैब’ मॉडल पर काम कर रहा है।

* ​नारी सुरक्षा व स्वावलंबन: 18 शहरों में ‘सेफ सिटी’ प्रोजेक्ट और हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र। स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी 50% तक पहुंची।

* ​ड्रोन दीदी और बीसी सखी: स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार।

4. शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा (अंत्योदय)

* ​शिक्षा में सुधार: ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से प्राइमरी स्कूलों का कायाकल्प; स्कूल ड्रॉपआउट रेट 19% से घटकर मात्र 3% पर आया।

* ​शिक्षकों को सुरक्षा: शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों और उनके परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा।

* ​कल्याणकारी कवरेज: 6 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर। 65 लाख परिवारों को पक्के आवास, 10 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक का आयुष्मान कवर और 16 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन।

5. कृषि विकास और हेरिटेज संरक्षण

* ​अन्नदाता को संबल: कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% पर पहुंची। 16 लाख किसानों को निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली और 24 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचित भूमि।

* ​विरासत से रोजगार: अयोध्या, काशी, मथुरा से लेकर बौद्ध सर्किट के विकास से वर्ष 2025 में 156 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन दर्ज। सारनाथ को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सूची में स्थान और ऐतिहासिक कालिंजर किले का संरक्षण।

​शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को कीर्ति चक्र पर नमन
मुख्यमंत्री ने शामली मुठभेड़ में चार दुर्दांत अपराधियों को ढेर कर वीरगति पाने वाले यूपी पुलिस एसटीएफ के जांबाज शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत मिले कीर्ति चक्र का उल्लेख करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम ने कहा कि आजादी हमें विरासत में मिली है, लेकिन 25 करोड़ नागरिकों के सामूहिक संकल्प से ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ का निर्माण ही अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment