Pakistan : भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मिसाइलों से मलबे का ढेर बना बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का मरकज़ सुभान अल्लाह फिर से तैयार कर लिया गया है। जिस इमारत की छाती चीरकर भारतीय मिसाइलें दाखिल हुई थीं, वहां अब 25 करोड़ रुपये के पाकिस्तानी बजट और डिजिटल क्राउडफंडिंग से चमचमाती मार्बल फ्लोरिंग, नए प्लास्टर और पेंट का लीपापोती वाला मुखौटा चढ़ा दिया गया है।
आतंक की रीमॉडलिंग और सरकारी संरक्षण
* पाकिस्तानी फौज की मेहरबानी: पाकिस्तानी सेना और सरकारी मशीनरी की सीधी फंडिंग से मुरीदके और बहावलपुर में तबाह ढांचे दोबारा खड़े किए जा रहे हैं।
* खौफ में बेस शिफ्टिंग: भारतीय हमलों के सटीक वार से थर्राए आतंकी संगठनों ने PoK को असुरक्षित मानकर अपने ऑपरेशनल बेस खैबर पख्तूनख्वा (KPK) की पहाड़ियों में खिसका दिए हैं।
* ग्लोबल नियमों की धज्जियां: एफएटीएफ (FATF) की निगरानी को धता बताते हुए जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम और स्थानीय पुलिस के साए में आतंकी रैलियां और फंड जुटाने का काम खुलेआम जारी है।
* सैटेलाइट से खुली पोल: अमेरिकी सैटेलाइट तस्वीरों ने साफ कर दिया है कि सुभान अल्लाह परिसर और PoK की सैयदना बिलाल मस्जिद में हाल ही में भारी मशीनों से नए गुंबद और इमारतें तैयार की गई हैं।
भारत का रुख: रडार पर नया ठिकाना
सुरक्षा एजेंसियों ने बहावलपुर के नए ढांचे की 3D मैपिंग पूरी कर ली है। भारतीय रणनीतिक हलकों में संदेश साफ है—इमारत नई हो या पुरानी, सीमा पार बैठे आकाओं का अंजाम वही होगा।
’अज्ञात बंदूकों’ का कहर: जहन्नुम पहुंचे आतंकियों का बहीखाता
जैश और लश्कर के जो चेहरे खुद को महफूज समझ रहे थे, उन्हें सीमा पार अज्ञात हमलावरों ने चुन-चुन कर ढेर बहीखाता….
* कारी सईद अब्दुल अजीज: 26/11 मुंबई हमले की साजिश का हिस्सा; अज्ञात हाथों से जहर देकर खत्म।
* हमजा बुरहान: 2019 पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड; मुजफ्फराबाद (PoK) में गोलियों से भूना गया।
* शेख यूसुफ अफरीदी: लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर कमांडर; KPK में अज्ञात हमलावरों का शिकार।
* अबू कतल सिंधी: लश्कर का खूंखार आतंकी; पंजाब के झेलम में प्वाइंट ब्लैंक रेंज पर ढेर।
* सैफुल्लाह खालिद: लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष संचालक; सिंध में गोलियों से छलनी।
* अकरम खान उर्फ अकरम गाजी: लश्कर का मुख्य रिक्रूटर; बाजौर में मारा गया।
* शाहिद लतीफ: पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड; सियालकोट की मस्जिद में काम तमाम।
* बशीर अहमद पीर: हिजबुल मुजाहिदीन का लॉन्चिंग कमांडर; रावलपिंडी में मारा गया।
* सैयद खालिद रजा: अल-बद्र का पूर्व कमांडर; कराची में ढेर।
* जाहूर मिस्त्री: IC-814 हाईजैकिंग का आतंकी; कराची में अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट
।
