Congress :  ’60 साल तक क्या कर रही थी कांग्रेस? पहले अपना हिसाब दें राहुल-खरगे’ — ओम प्रकाश राजभर का करारा प्रहार

Bindash Bol

Congress :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बयानों पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बेहद तल्ख तेवरों में पलटवार किया है। राजभर ने सीधा सवाल दागते हुए कहा कि देश पर 60 साल तक राज करने वाली कांग्रेस आज किस मुंह से पिछड़ों और दलितों के हक की बात कर रही है?

“विपक्ष ने आंखों पर चढ़ा रखा है सियासी चश्मा”
राजभर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा…

* ​60 साल का हिसाब दे कांग्रेस: राहुल गांधी आज देशभर में घूम-घूमकर पिछड़ों और दलितों की हिस्सेदारी का ढोल पीट रहे हैं। पहले वो यह बताएं कि छह दशकों के अपने लंबे शासनकाल में उन्होंने इन वर्गों को कितना हक दिया? तब तो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति हुई, अधिकार नहीं दिए गए।

* ​रोजगार पर विपक्ष को घेरा: आज सिर्फ उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। जगह-जगह रोजगार मेले लगाकर नौजवानों के हाथों में काम सौंपा जा रहा है। सरकार का विकास कार्य जमीन पर दिख रहा है, लेकिन विपक्ष ने अपनी आंखों पर ऐसा चश्मा चढ़ा रखा है जिससे उन्हें केवल अपनी नाकामी ही नजर आती है।

‘एक देश, एक चुनाव’ पर दो टूक रुख

​’वन नेशन, वन इलेक्शन’ का पुरजोर समर्थन करते हुए राजभर ने साफ लफ्जों में कहा कि बार-बार चुनाव कराकर देश के विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाना बंद होना चाहिए। चुनाव एक साथ ही होने चाहिए ताकि जनता के पैसे और समय दोनों की बचत हो और तरक्की बिना रुके आगे बढ़े।

​सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस जुबानी जंग ने सियासी पारे को गरमा दिया है। एक तरफ जहां विपक्ष आरक्षण और सामाजिक न्याय के नाम पर सरकार को घेरने की कोशिश में है, वहीं राजभर के इस तीखे हमले ने कांग्रेस के पूरे 60 साल के इतिहास को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment