Hindi Sahitya : झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की समीक्षा बैठक संपन्न: 27 सितंबर को होगी आम सभा, मनेगा समाजसेवी हनुमान सरावगी का जन्मोत्सव

Bindash Bol

* स्थापना दिवस व तुलसी जयंती समारोह की सफलता पर सदस्यों ने दी बधाई; काव्य गोष्ठी का भी होगा आयोजन

Hindi Sahitya :  झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच के प्रधान कार्यालय ‘स्वास्तिक भवन’ में शनिवार (29 अगस्त 2026) को मंच की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की।
बैठक में हाल ही में संपन्न हुए मंच के स्थापना दिवस तथा तुलसीदास जयंती सह सम्मान समारोह की ऐतिहासिक सफलता की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक-दूसरे को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिसके अंतर्गत….

* ​27 सितंबर 2026 को मंच की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

* ​इसी दिन झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी एवं साहित्यानुरागी श्री हनुमान सरावगी का जन्म दिवस गरिमामय ढंग से मनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

* ​जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य काव्य गोष्ठी के आयोजन पर भी सहमति बनी।

​इस समीक्षा बैठक में मंच के संरक्षक विनय सरावगी, उपाध्यक्ष असित कुमार, सचिव बिनोद सिंह गहरवार, संयुक्त सचिव डॉ. बैजनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ‘बादल’ तथा कार्यकारिणी सदस्य निहाल हुसैन ‘सरैयावी’ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment