BIRCS SUMMIT : वैश्विक कूटनीति के केंद्र में आज भारत की राजधानी नई दिल्ली चमकने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहाँ 18वां BRICS शिखर सम्मेलन अपने भव्य और ऐतिहासिक आगाज की ओर अग्रसर है। ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ (BRIICS) की दूरदर्शी थीम पर आधारित यह महाकुंभ वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते हुए कूटनीतिक रसूख और नेतृत्व क्षमता का जीवंत प्रमाण बन रहा है।
महाबली नेताओं के इस समागम में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही दिल्ली की आतिथ्य भूमि पर कदम रख चुके हैं, वहीं वैश्विक स्वास्थ्य के सारथी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस भी इस प्रतिष्ठित मंच की शोभा बढ़ाने के लिए नई दिल्ली पहुँच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए वैश्विक स्वास्थ्य सहकारिता के नए अध्यायों की आधारशिला रखी है।
इतना ही नहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आज दिल्ली आगमन इस सम्मेलन के भू-राजनीतिक वजन को कई गुना बढ़ा रहा है। लगभग सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रही उनकी यह भारत यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक, द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ एशिया के भू-राजनीतिक समीकरणों को एक नई दिशा देने की पूरी क्षमता रखती है।
वर्तमान में 11 पूर्ण सदस्य देशों (ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात) तथा 10 नए साझीदार देशों के इस विशाल नेटवर्क के साथ BRICS आज दुनिया की एक वैकल्पिक और बेहद प्रभावशाली आर्थिक व रणनीतिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। यूक्रेन संकट, पश्चिम एशिया के सुलगते हालात और वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं के इस दौर में, दुनिया भर की निगाहें दिल्ली के इस ऐतिहासिक मंच पर टिकी हैं जहाँ दुनिया के ये दिग्गज भविष्य के नए वैश्विक मानचित्र की इबारत लिखने जा रहे हैं।
BIRCS SUMMIT : दिल्ली में सजा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच… BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज, मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मौजूदगी से दुनिया की निगाहें भारत पर
Leave a Comment
Leave a Comment
