PM Modi : पीएम मोदी के आइडिया से खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध! व्लादिमीर पुतिन ने सुझाव का किया समर्थन, जमकर की तारीफ

Bindash Bol

PM Modi :  पीएम नरेंद्र मोदी के आइडिया से रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन जंग को खत्म करने की कोशिशों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के आइडिया की तारीफ की है। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्तों के बावजूद लगातार यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को खत्म करने का मुद्दा उठाते हैं। पीएम मोदी के पास दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशने के अच्छे आइडिया हैं और वह जंग को जल्द शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करना चाहते हैं।

पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जंग खत्म कराने में गहरी दिलचस्पी है और उनके पास ऐसे अच्छे आइडिया हैं, जिनके जरिए दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशा जा सकता है।

पुतिन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के आइडिया के लिए शुक्रगुजार हैं। उन्होंने पीएम मोदी की उस इच्छा की भी तारीफ की, जिसमें वह इस संघर्ष को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। तिन ने आगे कहा कि पीएम मोदी आपसी सहमति वाले समाधानों के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहे हैं। पुतिन ने कहा कि उनकी गहरी दिलचस्पी है और उनके पास आपसी सहमति वाले समाधान खोजने के लिए बहुत अच्छे विचार हैं। इस लिहाज से, स्वाभाविक रूप से, प्रधानमंत्री निष्पक्ष रुख अपनाते हैं, लेकिन संघर्ष को खत्म करने में उनकी दिलचस्पी है। मुझे लगता है कि यह बात सीधे तौर पर कहना मेरा फ़र्ज़ है। और हम प्रधानमंत्री के विचारों के लिए उनके आभारी हैं।

जापानी अखबार को दिए इंटरव्यू में दिया था ऑफर

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार शांति की अपील की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर एक सैद्धांतिक और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया है। अगस्त में जापानी अखबार ‘द योमिउरी शिंबुन’ को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने इस संघर्ष को लेकर सिद्धांत आधारित और मानवीय रुख बनाए रखा है। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और इसी वजह से वह शांति की दिशा में होने वाली सार्थक कोशिशों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। भारत यूक्रेन में जल्द और स्थायी शांति बहाल करने की दिशा में होने वाले प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment