Delhi Protest : CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, खुले रहेंगे मेट्रो स्टेशन और मार्केट, दिल्ली में कहां-कहां पर ट्रैफिक डायवर्जन?

Bindash Bol

Delhi Protest : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नए विरोध प्रदर्शन के आह्वान के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आज (रविवार) को लगातार दूसरे दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. दिल्ली में 30 अहम जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से शनिवार देर रात जारी एडवाइजरी के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से हालात के हिसाब से डायवर्जन लागू किया जाएगा. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, पटेल चौक और सेंट्रल दिल्ली के कई अन्य चौराहों के आसपास ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो सकती है.

ये पाबंदियां तब लगाई गई हैं जब CJP और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) जैसे प्रमुख छात्र संगठनों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली के इलाके में आज प्रदर्शन करने के लिए किसी ने भी इजाजत नही मांगी है. लिहाजा पूरे इलाके में BNS की धारा 163 लागू रहेगी.

कनॉट प्लेस में दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह

दिल्ली के कनॉट प्लेस में विरोध-प्रदर्शन और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने अपने सदस्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है. NDTA की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि सभी सदस्य रविवार (आज) को दुकानें दोबारा खोलते समय सावधानी बरतें और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. साथ ही, दुकान खोलते समय दरवाजों और आसपास की स्थिति पर नजर रखने की अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

सभी मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही बहाल

वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की कि उसके सभी स्टेशनों पर सामान्य आवाजाही बहाल कर दी गई है.डीएमआरसी ने शनिवार रात जारी सूचना में बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं तथा संबंधित स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध है.निगम ने कहा, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार अब खुल चुके हैं. संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा भी शुरू कर दी गई है. जंतर-मंतर पर सीजेपी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात नौ बजे ये पाबंदियां लगाई गई थीं.

शुरुआत में स्टेशन को शनिवार शाम छह बजे खोला जाना था, लेकिन समयसीमा बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दी गई थी. इस दौरान राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, आईटीओ, कश्मीरी गेट और नयी दिल्ली जैसे प्रमुख स्टेशन प्रभावित रहे.

जंतर-मंतर तक आज फिर निकालेंगे मार्च

शनिवार को HKS सुरजीत भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से नहीं हटाया जाता, तब तक जंतर-मंतर तक मार्च निकाला जाएगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिरासत में लिए जाने के दौरान दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत प्रदर्शनकारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया. SFI के महासचिव सृजन भट्टाचार्य ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और जिन जगहों पर पुलिस बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोका जाएगा, वही जगहें उनके विरोध प्रदर्शन का स्थल बन जाएंगी.

दिल्ली के ये इलाके प्रभावित

प्रभावित इलाकों में अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर, टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक, गोल डाक खाना और कनॉट प्लेस के आसपास के कई चौराहे शामिल हैं. मंडी हाउस, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग जंक्शन, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग और भीकाजी कामा प्लेस व मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास पर भी ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है.

यात्रा करने से बचने की सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी न होने पर यात्रा करने से बचें और नई दिल्ली व सेंट्रल दिल्ली से होते हुए रेलवे स्टेशनों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों और एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि हालात का रियल-टाइम जायजा लेने के बाद ही पाबंदियों को कम या ज़्यादा किया जाएगा. साथ ही, यात्रियों से अपील की गई है कि वे पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले अपडेट्स पर नजर रखें.

एडवाइज़री में बताई गई जगहों की लिस्ट

* शंकर रोड गोलचक्कर – वंदे मातरम ‘T’ पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)

* धौला कुआं फ्लाईओवर

* झंडेवालान गोलचक्कर

* पंचकुइयां गोलचक्कर

* मंडी हाउस गोलचक्कर

* डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)

* राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)

* मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग

* गुरु नानक चौक

* चेम्सफोर्ड रोड आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट

* भैरों रोड – MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट

* लोधी रोड फ्लाईओवर

* नीला गुंबद गोलचक्कर

* मदरसा T-पॉइंट

* सम्राट होटल गोलचक्कर

* सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग

* भीकाजी कामा प्लेस के नीचे 18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे

* रिंग रोड – सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट

* अशोक रोड – जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर

*  विंडसर पैलेस गोलचक्कर

* टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग

* रेल भवन गोलचक्कर

* जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग

* आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – बाराखंबा रोड T-पॉइंट

* गोल डाक खाना गोलचक्कर

* पटेल चौक गोलचक्कर

* जय सिंह रोड – अशोक रोड T-पॉइंट

* RML हॉस्पिटल गोलचक्कर

* आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – संसद मार्ग T-पॉइंट

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment