Under 19 Asia Cup :​”2 गेंद, 3 रन और एक पुराना हिसाब… जानिए कैसे एक गुरु ने अपने शिष्य के जरिए मिटाया अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा कलंक!”

Bindash Bol

Under 19 Asia Cup : कल जिस तरह मोहित उलवा ने एक गेंद रहते चौका मारकर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जिताया, उसे देखकर मुझे एक फ्लूक खिलाड़ी की याद आ गई,जिसकी भारत के ओडीआई में पहले 300 प्लस चेज का स्टार था,पर गुमनामी में ऐसा गायब हुआ कि,फ्लूक शब्द उसके नाम से चिपक गया।

फ्लूक उस आदमी को कहते है जो तुक्के में कुछ कर जाए,ऐसे आदमी को अपने माथे से फ्लूक का दाग हटाने के के लिए वही कारनामा दोहराना पड़ता है,जिस कारनामे के लिए उसपर फ्लूक का लेवल चिपकाया गया था। फ्लूक को एक वक्त के बाद सब भूल जाते है, इस लड़के को भी भुला दिया गया था।

पर ये कहानी शुरू होती है साल 1998 के इंडिपेंडेंस कप के फाइनल इंडिया बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच से। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करके 314 रन बनाए थे। उस जमाने में 300 का स्कोर जीत की गारंटी था,पर गांगुली के शतक ने मैच को आखिरी ओवर तक धकेल दिया।लेकिन तब तक भारत के 7 विकेट गिर चुके थे।

आखिरी 2 गेंद में 3 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर 23 साल का एक नया पुछल्ला बल्लेबाज था,और उसने एक गेड पहले सकलैन को चौका मार कर मैच जिता दिया,पाकिस्तानी टीम सन्न रह गई। भारत ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया  था,उस दिन देश में हर किसी को उस लड़के में अगला स्टार दिख रहा था।

पर वो  लड़का कभी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया। खराब फॉर्म के चलते वो गुमनामी के अंधेरे में खो गया। लोग उसे वन टाइम वंडर और फ्लूक कहने लगे। इस फ्लूक के दाग को मिटाने के लिए वो जिंदगी भर भगवान से एक मौका मांगता रहा पर करियर खत्म हो गया पर  उसे वो मौका नहीं मिला।

रोजी रोटी के लिए वो कोच बन गया पर दिमाग से वो फ्लूक वाली टीस नहीं निकली। फिर नियति ने उसे भारत की अंडर 19 टीम की जिम्मेदारी दी। टीम फाइनल में पहुंची और सामने उसका वही पुराना जख्म था,पाकिस्तान।

पाकिस्तान ने आज फिर पहले बैटिंग करते हुए 300 प्लस स्कोर बनाया। टारगेट से 8 ओवर और 86 रन पहले भारत के 8 विकेट गिर गए। पर उस कोच ने अपनी युवा टीम को मजबूती से लड़ना सिखाया था। 8 विकेट गिरने के बाद भी दसवें नंबर के बल्लेबाज ने मैच का तराजू पलट दिया।

मैच आखिरी ओवर में पहुंचा और इक्वेशन फिर वही थी, 2 गेंद पर 3 रन। बेहद टेन्स माहौल में भी मोहित उलवा ने अपनी धड़कन को काबू में रखा, चौका मारा और भारत ने एक लगभग हारा हुआ फाइनल जीत लिया, ठीक उसी दिन की तरह।

आज मोहित उलवा स्टार है।आज नहीं कल मोहित को भी खुद को दुबारा साबित करना पड़ेगा, वरना वो भी फ्लूक कहलाएगा,यही दुनिया का दस्तूर है,यही होता आया है,जैसे उस लड़के को सालों तक उसके इर्द गिर्द के लोगों ने फ्लूक बुलाया होगा, फ्लूक मान किया होगा।

पर अब आज से कोई उसे फ्लूक नहीं कह सकता,क्योंकि उसने अपने उस एक कारनामे को आज दूसरी बार करके दिखा दिया है।आज जब उसकी टीम ने एशिया कप उठाया तो उस जश्न के शोर में एक और बात गूंज रही थी,हृषिकेश कानिटकर फ्लूक नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment