Vaibhav Suryavanshi :15 साल के ‘वंडर बॉय’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड धमाका! वैभव सूर्यवंशी ने महज़ 52 गेंदों में जड़ा लिस्ट-ए इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक

Bindash Bol

204 (53) balls
28 Sixes
7 fours

* अब पाकिस्तान को दी चुनौती, रिकॉर्ड बनाकर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Suryavanshi : 24 नवंबर का दिन क्रिकेट इतिहास में वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए याद किया जाएगा. विश्व क्रिकेट के इस उभरते हुए सितारे ने अपने बल्ले से बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन की विध्वंसक और ऐतिहासिक पारी खेलकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. वैभव ने सबसे तेज शतक, दोहरे शतक और सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए. इस हैरतअंगेज पारी के बाद वैभव ने इशारों में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कह दिया कि फाइनल में भी यही तेवर दिखाएंगे.

दोहा में खेले गए इस मुकाबले में यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रन का स्कोर खड़ा किया था. मगर इंडिया ए ने इस लक्ष्य को सिर्फ 14.2 ओवर में ही हासिल करते हुए सबके होश उड़ा दिए. इसकी वजह बने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी आग उगलती बल्लेबाजी से क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक को जलाकर रख दिया. वैभव ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक बनाया और लिस्ट ए में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड कायम किया. फिर सबसे तेज 150 रन (40 गेंद) और अंत में सबसे तेज दोहरा शतक (52 गेंद) बनाकर वैभव ने तहलका मचा दिया.

फाइनल को लेकर क्या बोले वैभव?

वैभव की इस पारी ने सबको हैरान तो किया ही लेकिन एक सवाल अभी भी बरकरार है कि क्या वो ऐसा ही कमाल पाकिस्तान या श्रीलंका जैसी टीम के खिलाफ भी दिखा पाएंगे. मैच के बाद जब उनसे बल्लेबाजी को लेकर सवाल किया गया तो वैभव ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कह दिया कि फाइनल में भी ऐसी ही बैटिंग करने उतरेंगे. वैभव ने कहा, “मेरा बैटिंग फ्लो अब लौट आया है. मैं आगे टूर्नामेंट में ऐसे ही बैटिंग करने की कोशिश करूंगा. उम्मीद है कि हम सेमीफाइनल जीतेंगे और फाइनल में पहुंचेंगे और फाइनल में भी मैं ऐसे ही बैटिंग करूंगा.”

फाइनल में भी होगी टक्कर?
इंडिया ए टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना श्रीलंका ए से होगा. वहीं पाकिस्तान ए का सामना दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए से होगा. अब इंडिया ए और पाकिस्तान ए अपने-अपने सेमीफाइनल जीतते हैं तो फाइनल में उनकी टक्कर होगी. जिस तरह का प्रदर्शन दोनों टीमों का रहा है, उससे तो यही संभावना है कि इंडिया ए और पाकिस्तान ए ही फाइनल में टकराएंगे. अगर ऐसा होता है तो वैभव पर नजरें रहेंगी क्योंकि ग्रुप स्टेज के मैच में वो पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 11 रन बना सके थे.

Share This Article
Leave a Comment