Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहेंगे। NDA शासित 20 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा 16 हज़ार से ज़्यादा नागरिक शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे।
दिल्ली में आज से ‘रेखा’ राज शुरू हो रहा है। रेखा गुप्ता दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगी। दोपहर 12.35 बजे रामलीला मैदान में होने वाले भव्य कार्यक्रम में रेखा का राजतिलक होगा। 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला सीएम होंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इससे पहले बुधवार शाम (19 फरवरी) को विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया था।
दिल्ली की शालीमार बाग सीट चुनाव जीतकर आई हैं। उन्होंने इस सीट पर आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह संघ से जुड़ी हैं। रेखा दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रवेश वर्मा, वीरेंद्र सचदेवा, अभय वर्मा, आशीष सूद, रविंद्र राज और पवन शर्मा जैसे कई दिग्गज शामिल थे, मगर पार्टी ने आखिर में महिला नेतृत्व को दिल्ली की कमान सौंपी है।
समारोह में PM मोदी समेत कई हस्तियां आएंगी
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे।
देश के 21 राज्यों में भाजपा या NDA की सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 28 राज्यों और विधानसभा वाले 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में भाजपा या NDA की सरकार हो गई है। इसके साथ ही भाजपा 2018 की स्थिति में वापस आ गई है। तब भी देश में भाजपा या NDA की 21 राज्यों तक पहुंच थी।जबकि दिल्ली में दो बार 60 से ज्यादा सीटें जीतने वाली AAP इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। जबकि कांग्रेस को लगातार तीसरे चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 राज्यों में हुए चुनावों में से 5 में भाजपा या NDA ने जीत दर्ज की। इसमें आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र शामिल हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विपक्षी पार्टियों की सरकार है।
शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता का बयान
दिल्ली रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं पूरी क्षमता और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाऊंगी। पीएम मोदी ने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया है। पर्टी ने जो वादे किए हैं उसे पूरा किया जाएगा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि “मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया। मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी।’