BIG NEWS : UAE से आज मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, रेफरी विवावद के बाद एशिया कप से बाहर होने का फैसला

Bindash Bol

BIG NEWS : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप में UAE के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला किया है. मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC के इनकार के बाद ये फैसला लिया है. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने बुधवार को होने वाले मुकाबले के लिए अपनी टीम को उतारने से मना कर दिया. ये मैच 17 सितंबर को शाम 8 बजे से दुबई में खेला जाना था लेकिन उससे दो घंटे पहले तक भी पाकिस्तानी टीम अपने होटल में थी. इसके बाद ही पाकिस्तानी टीम के आज के मैच और साथ ही टूर्नामेंट के बहिष्कार की खबर आई.

ग्रुप-ए में पाकिस्तान और UAE का ये मुकाबला एक तरह से नॉक आउट था, जिसे जीतने वाली टीम को सुपर-4 में टीम इंडिया के साथ एंट्री मिलती. वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाती. मगर उससे पहले ही पाकिस्तानी बोर्ड ने मैच के बहिष्कार का फैसला कर लिया. पाकिस्तान का ये फैसला कई दौर की मीटिंग और ICC को भेजे गए ईमेल के बाद आया है, जिसमें उसकी कोई भी मांग नहीं मानी गई थी.

Share This Article
Leave a Comment