AIMIM : चले थे एनकाउंटर करने, पहुंच गए जेल!

Bindash Bol

AIMIM : AIMIM के ईद मिलन में भड़काऊ भाषण के मामले में AIMIM के तीन नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिम यूपी AIMIM के अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी, महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत 6 नामजद पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है. एनकाउन्टर्स पर भड़काऊ भाषण देने पर ये अपराध दर्ज किया गया है.

मेरठ के लवबैक फार्म हाउस पर ईद मिलन के आयोजन में नेता ने मुसलमानों को मारने वाले का एनकाउंटर करने की बात कही थी. बाकी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. नेताओं के खिलाफ मेरठ के लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

बता दें कि मेरठ में आयोजित ईद मिलन के एक कार्यक्रम में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली पहुंचे थे. जहां उन्होंने ढेर सारे मुद्दे पर योगी सरकार और प्रशासन पर करारा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का अगर एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा.

शौकत अली ने आगे कहा कि आप मुझे 111 नहीं, सिर्फ 11 जिताकर दे दो तो वे अपनी ताकत दिखा देंगे. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेगुनाहों को निशाना बनाया गया. सिर्फ आरोपों के आधार पर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए। इस देश को आजाद कराने में उनके लोगों की भी भूमिका रहा है लेकिन, उनके साथ सबसे ज्यादा ज्यादती हो रही है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment