Balochistan:  पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

Bindash Bol

* सोशल मीडिया पर वायरल हुई वो ‘आजादी की चिट्ठी’, जिसने इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक हड़कंप मचा दिया!

Balochistan: पाकिस्तान की छाती पर बलूचिस्तान ने वो घाव दे दिया है, जिसकी टीस से इस वक्त पाकिस्तानी हुकूमत और उसकी फौज थर-थर कांप रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ‘लेटर बम’ फटा है जिसने जनरल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। दावा सीधा और साफ है—बलूचिस्तान ने खुद को पाकिस्तान के खूनी चंगुल से आजाद घोषित कर दिया है!
‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से वायरल हो रही इस चिट्ठी ने साफ कर दिया है कि बलूच वीरों ने अपनी सरजमीं के 85 फीसदी हिस्से पर पाकिस्तानी सेना को खदेड़कर अपना परचम लहरा दिया है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इसने दुनिया को बता दिया है कि बलूचों की आजादी की चिंगारी अब दावानल बन चुकी है।

नया मुल्क, नया झंडा और अपनी करेंसी: ‘बलूची फालुस’ से चलेगी नई हुकूमत!

​वायरल लेटर के दावे इतने आक्रामक हैं कि पाकिस्तान के वजूद पर ही सवालिया निशान लग गया है। इस चिट्ठी के मुताबिक, अब पाकिस्तान का नक्शा बदलने वाला है क्योंकि एक नया संप्रभु राष्ट्र ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ जन्म ले चुका है।

* नया राष्ट्रगान: बलूच लोगों ने अपने नए तराने ‘मा चुकेन बलोचानी’ को अपना लिया है।

* नई करेंसी: पाकिस्तान के कंगाल ‘रुपए’ को लात मारकर बलूचिस्तान ने अपनी नई मुद्रा ‘बलूची फालुस’ का ऐलान कर दिया है।

* 85% हिस्से पर कब्जा: पाकिस्तानी फौज अब सिर्फ छावनियों में दुबक कर रह गई है, बाहर की 85 फीसदी सरजमीं पर अब सिर्फ और सिर्फ बलूच प्रशासन का राज है।

संसाधनों की डकैती बंद! सोने, तांबे और गैस फील्ड्स पर बलूचों का पूर्ण नियंत्रण

​पाकिस्तान सालों से बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों को लूटकर अपनी अय्याशी का जरिया बनाता रहा है, लेकिन अब बलूचों ने इस डकैती का अंत कर दिया है।
​चिट्ठी में हुंकार भरी गई है कि..”अब बलूचिस्तान के सोने, तांबे और कोयले की खदानों पर बलूच प्रशासन का हथौड़ा चल रहा है। 150 से ज्यादा एक्टिव गैस फील्ड्स और 1200 से अधिक कोयला खदानों को पाकिस्तानी कब्जेदार सेना से मुक्त करा लिया गया है।”
​इसी संप्रभुता के दम पर बलूच क्रांतिकारी अब वैश्विक बिरादरी से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की मांग कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना में भीषण बगावत: 5 लाख की ‘बलूच फौज’ करेगी मुनीर का सूपड़ा साफ!

​इस लेटर का सबसे खतरनाक और चौंकाने वाला दावा पाकिस्तानी सेना की रीढ़ तोड़ने वाला है। दावा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के सैकड़ों जवानों ने बगावत कर दी है। वे वर्दी फेंककर बलूच विद्रोहियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं।
​बलूच लड़ाकों का हौसला देखिए … हमारे पास लड़ाकू विमान, मिसाइल या टैंक भले न हों, लेकिन हमारे पास अपनी मिट्टी की ताकत है। दावा किया जा रहा है कि मिलिट्री, नेवी, एयरफोर्स और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन को मिलाकर 5 लाख देशभक्तों की एक अभेद्य फौज तैयार हो चुकी है, जो 2026 के खत्म होने से पहले-पहले पाकिस्तानी फौज के आखिरी सिपाही को भी बलूचिस्तान से खदेड़कर दम लेगी।

दुनिया से दोटूक: “पाकिस्तान का परमाणु ब्लैकमेल हमेशा के लिए खत्म करेंगे”

​बलूच गुटों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साफ संदेश दे दिया है कि अब बलूचिस्तान को पाकिस्तान का हिस्सा समझने की भूल न की जाए, बल्कि उसे एक संप्रभु पड़ोसी देश माना जाए। बलूच लीडरशिप ने दुनिया को भरोसा दिलाया है कि…

1.​ वे अपनी जमीन या समुद्र का इस्तेमाल पाकिस्तान को क्षेत्रीय शांति भंग करने के लिए नहीं करने देंगे।
2.​ बलूचिस्तान की आजादी के साथ ही पाकिस्तान का ‘परमाणु ब्लैकमेल’ और ‘आतंकवाद का धंधा’ हमेशा-हमेशा के लिए दफन हो जाएगा।

“पाकिस्तानी फौज मैदान छोड़ चुकी है, अब सिर्फ आसमान से कायरों की तरह बम बरसा रही है” – मीर यार बलूच

​इस महा-संग्राम के बीच बलूच नेता मीर यार बलूच ने मीडिया के सामने आकर पाकिस्तान की औकात बता दी है। उन्होंने गरजते हुए कहा—
​”बलूचिस्तान में हालात अब पूरी तरह हमारे कंट्रोल में आ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना जमीन पर अपनी पकड़ पूरी तरह खो चुकी है। वो इतनी खौफजदा है कि सामने आकर लड़ने की हिम्मत नहीं है, इसलिए अब वो सिर्फ हवाई हमलों के जरिए कायरता दिखा रही है। पहले सिर्फ हमारे हथियारबंद दस्ते लड़ रहे थे, लेकिन अब बलूचिस्तान का बच्चा-बच्चा, हर आम नागरिक सड़कों पर है और पाकिस्तानी फौज को ‘गेट आउट’ कह रहा है।”

शहबाज शरीफ के गले फंसा फांस, पाकिस्तान मौन!

​बलूचिस्तान में लगी यह आग प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के तख्त को पलटने के लिए काफी है। इस एक वायरल लेटर ने पाकिस्तान के हुक्मरानों के हलक में थूक सुखा दिया है। यही वजह है कि इतनी बड़ी हलचल के बावजूद पाकिस्तान सरकार और उसकी फौज सांप सूंघ जाने जैसी खामोशी अख्तियार किए हुए है। सोशल मीडिया पर छिड़ी यह जंग अगर जमीन पर सच साबित हुई, तो यह 1971 के बाद पाकिस्तान का सबसे बड़ा भूगोल बदलने वाला ऐतिहासिक तमाचा होगा।

Disclaimer: यह खबर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल दावों और जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है। इसकी आधिकारिक और जमीनी सत्यता की पुष्टि होना अभी बाकी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment