Bihar Election Date 2025: बिहार चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार दो चरणों में बिहार का विधानसभ चुनाव होगा, जिसके लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं, 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम सामने आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसकी घोषणा की है। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
17 और 20 अक्टूबर तक होगा नामांकन
पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाला जाएगा। वहीं, 17 अक्टूबर तक पहले चरण के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के पास 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने का अंतिम मौका होगा।
EVM पर उम्मीदारों की होगी रंगीन फोटो
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि, EVM पर सभी उम्मीदारों की रंगीन फोटो लगी रहेगी और उनके नाम बड़े अक्षरों में लिखे होंगे। एक बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर दूरी पर उम्मीदवारों के बूथ बनेंगे।
7.42 करोड़ मतदाता चुनेंगे बिहार का अगला मुख्यमंत्री
7.42 करोड़ मतदाता करेंगे चुनाव का फैसला
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, इस बार बिहार चुनाव सुगम और सरल होंगे। चुनाव के लिए बिहार की जनता का सहयोग चाहते हैं। बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं, 14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। हर पोलिंग बूथ पर 1200 वोटर होंगे।
फेक न्यूज के खिलाफ होगी तुरंत कार्रवाई
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, इस चुनाव में 17 नए प्रयोग किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, फेक न्यूज के खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाएगी। सभी बूथ पर हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारी निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे। इस चुनाव में 17 नए प्रयोग किए गए है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल
कुल सीट: 121
नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल
कुल सीट: 122
नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
