Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में विधानसभा का दो चरणों में चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पत्रकारों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। बिहार के 243 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगा। इसकी काउंटिंग 14 नवंबर को होगी। 16 नवंबर तक सभी तरह की चुनावी प्रकिरियां पूरी कर ली जायेगी। वर्ष 2020 में बिहार का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
7.42 करोड़ मतदाता करेंगें मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार के कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। इसमें लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। बिहार में विधानसभा के 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
पहले चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 18 जिलों में मतदान होंगें पटना, भोजपुर, नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगुसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बक्सर, मुंगेर, लखीसराय
दूसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव
बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होना है। जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होने हैं। दूसरे चरण में इन जिलों में मतदान होंगे। अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका,भागलपुर, जहानाबाद, गया,जमुई, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, नवादा, पश्चिम चंपारण,पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, रोहतास, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 58.7% वोटिंग हुआ था
बिहार विधानसभा के 2020 का चुनाव तीन चरणों में हुआ था। 28 अक्टूबर 2020 को पहले चरण, 3 नवंबर 2020 को दूसरे चरण और 7 नवंबर 2020 को तीसरे चरण का चुनाव हुआ था। वर्ष 2020 के विधानसभा का मतगणना 10 नवंबर 2020 को हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग 58.7% वोटिंग हुआ था। जो कि 2015 के मुकाबले बढ़ी थी।
