CMYogi : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सीएम योगी ने 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने तीखा हमला करते हुए सवाल किया कि सपा ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप किया था, क्या ये जामा मस्जिद पर हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से विपक्ष पर जबदरस्त अटैक किया है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर अटैक करते हुए कहा कि उन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई थी। सीएम योगी ने अयोध्या के लोगों से पूछा कि क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ हो सकता है।सीएम योगी ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “लंबे समय तक अयोध्या की उपेक्षा की गई। जो लोग आज भक्ति की बात करते हैं, उन्होंने ही हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़ने का आयोजन किया था। क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर पाएगी? तो फिर उन्होंने यह पाप क्यों किया?”
‘कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा, “आज लाखों लोग अयोध्या आते हैं। उन्होंने (समाजवादी पार्टी) लोगों को हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित करके पाप किया था। लेकिन हमने अयोध्या को एक नई पहचान दी है। आज अयोध्या सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जुड़ी हुई है।” सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- “सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थीं। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। सपा-कांग्रेस ने अयोध्या के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। सपा-कांग्रेस वाले विकास नहीं कर पाए इसलिए विरोध कर रहे हैं।”