Congress : विदेशी मेहमान की ज़ुबान पर भारत विरोधी जहर, कांग्रेस के इशारे पर लगाए गए नारे! तेलंगाना में BJP का कड़ा एक्शन, वीज़ा रद्द करने की मांग

Bindash Bol

Congress : कांग्रेस का हैदराबाद ‘भारत समिट’ अब देशद्रोह और राजनीतिक साजिश के दलदल में फंसता नजर आ रहा है! जिस विदेशी धरती और मेहमाननवाज़ी का फर्ज़ होता है कि वह देश का सम्मान करे, उसी मंच से इटली के एक नेता ने भारत के लोकतंत्र और चुनाव आयोग के खिलाफ ज़हर उगला। हद तो तब हो गई जब इटैलियन फिलिबेक ने कांग्रेस की भाषा बोलते हुए देश विरोधी नारे लगाए और मंच पर बैठे राहुल गांधी तालियां बजाकर इसका आनंद ले रहे थे!
इस गंभीर मामले पर अब बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कानून का शिकंजा कस दिया है।

बीजेपी का ताबड़तोड़ एक्शन, FRRO में दर्ज कराई शिकायत

​सोमवार को तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर’ (FRRO) के दफ्तर का रुख किया और वहां आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी ने साफ कर दिया है कि भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या है पूरा विवाद और आरोप?

* ​इटैलियन नेता की देशविरोधी हरकत: 12 से 14 नवंबर तक चले इस समिट में यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी के इतालवी नेता जियाकोमो फिलिबेक (Giacomo Filibeck) ने शिरकत की थी। उसने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देते हुए विवादित और उत्तेजक बयान दिए।

* कांग्रेस के इशारे पर नारेबाज़ी: फिलिबेक ने वही भड़काऊ नारे दोहराए जो कांग्रेस पार्टी गलत नैरेटिव सेट करने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

* मंच पर मूकदर्शक बने रहे राहुल–रेवंत: जब विदेशी धरती पर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं, तब विपक्ष के तथाकथित नेता राहुल गांधी तालियां पीट रहे थे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ठहाके लगा रहे थे। इन्हें इस बात का भान तक नहीं था कि यह देश का सीधा अपमान है।

कानून की किस धारा के तहत होगी कार्रवाई?

​बीजेपी ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ की धारा 23 के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस कानून के मुताबिक, अगर कोई विदेशी नागरिक भारत आकर देश के खिलाफ बयान देता है या भारत के हितों के विरुद्ध काम करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

बीजेपी ने मांग की है कि….

1. वापस भारत बुलाया जाए फिलिबेक को: जो विदेशी मेहमान भारत विरोधी बयान देकर अपने देश भाग गया है, उसे तुरंत वापस भारत बुलाया जाए और सलाखों के पीछे डाला जाए।

2. आयोजकों पर भी हो देशद्रोह का केस: बीजेपी का साफ कहना है कि सिर्फ फिलिबेक ही नहीं, बल्कि इस कार्यक्रम के आयोजक (यानी कांग्रेस और उसके नेता) भी इस देशद्रोह में बराबर के भागीदार हैं, क्योंकि इन्होंने ही विदेशी ताकतों को भारत के खिलाफ जहर उगलने का मंच मुहैया कराया।

3. विदेशी फंडिंग (George Soros) की हो जांच: बीजेपी ने अंदेशा जताया है कि इस समिट के पीछे जॉर्ज सोरोस जैसी ताकतों का हाथ है, जिन्हें भारत में अराजकता फैलाकर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के नापाक मकसद से फंडिंग मिली है।

माफी मांगें राहुल और रेवंत

​बीजेपी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी से देश की जनता के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। बीजेपी नेताओं ने चेताया है कि देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले को सड़क से लेकर कानून के गलियारों तक पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment