Congress : राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. इस बीच दरभंगा के सिमरी विठौली से यात्रा के दौरान का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बिहार कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने आयोजित करवाया था.
इस कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को मंच से बेहद आपत्तिजनक गालियां दी गईं.
इस संबंध में यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद का कहना है कि घटना के वक्त मैं मंच पर नहीं था. मैं राहुल गांधी जी के साथ यात्रा के लिए आगे निकल चुका था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंच पर कुछ बाहरी लोग चढ़ गए थे. उनमें से एक नाबालिग लड़के ने पीएम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया.
मोहम्मद नौशाद ने इस घटना के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके भी प्रधानमंत्री हैं. वो इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करते हैं. और इसके लिए माफी मांगते हैं.
कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर बीजेपी नेता कृष्ण कुमार सिंह ने पटना के गांधी मैदान थाने में मोहम्मद नौशाद के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. वहीं बीजेपी नेताओं ने इसको लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि गाली देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गाली गलौज के जरिए कांग्रेस और राजद बिहार में माहौल बिगाड़ना चाहती है.
कौन हैं यूथ कांग्रेस वाले नौशाद?
बतादें को मो नौशाद युथ कांग्रेस से जुड़े बताएं जा रहे है. आगामी विधानसभा के चुनाव में जाले विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे है. मो नौशाद की ही 2020 में जाले से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे डॉ मसकूर अहमद रहमानी के साथ पोस्टर लगाने को लेकर मारपीट हुई थी.
