झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत , ICU में हुए भर्ती; सीएम पहुंचे अस्पताल
Big News : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं मधुपुर विधायक हफिजुल हसन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सरकार के कई मंत्री अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि फिलहाल हफीजुल हसन की तबीयत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। गौरतलब है कि मंत्री हफीजुल हसन का कुछ समय पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे।