Congress MLA KC Veerendra arrest :कांग्रेस के MLA “पप्पी” की गिरफ्तारी से सनसनी! छापेमारी में मिला 12 करोड़ कैश और सोना-चांदी

Bindash Bol
  • सट्टेबाजी, करोड़ों की नकदी और लग्ज़री लाइफस्टाइल का खुलासा !

Congress MLA KC Veerendra arrest : कांग्रेस पार्टी के लिए आज शनिवार का दिन एक बड़े झटके की तरह रहा, जब वोटों की चोरी का आरोप लगाने वाले नोटों की डकैती करते रंगे हाथ धर लिये गये।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नजदीकी कर्नाटक के कद्दावर कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेन्द्र पप्पी को सिक्किम की राजधानी गंगटोक से गिरफ्तार कर लिया। पप्पी पर ऑनलाइन और ऑफलाइन अवैध सट्टेबाजी रैकेट चलाने का आरोप है।

ईडी द्वारा की गई 30 से अधिक जगहों पर छापेमारी में चौंकाने वाली चीजें सामने आईं। अधिकारियों ने पप्पी के ठिकानों से 12 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद किए, जिनमें 1 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है।

जांच के दौरान सामने आई सामग्रियों में….

●नकद राशि: 12 करोड़ रुपये

●विदेशी मुद्रा: 1 करोड़ रुपये

●सोने के गहने: 6 करोड़ रुपये कीमत के

●चांदी के बर्तन: 10 किलोग्राम

●अंतरराष्ट्रीय कैसीनो के मेम्बरशिप/रिवॉर्ड कार्ड (MGM, मेट्रोपॉलिटन, बेलाजियो, मरीना, ज्वेल)

●कई बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड
●शानदार होटलों के मेम्बरशिप कार्ड (ताज, हयात, लीला)
●चार लग्ज़री कारें (नंबर प्लेट: 0003)

●17 बैंक खातों को फ्रीज़ किया गया
●कई अचल संपत्तियों के कागज़ात ज़ब्त

पप्पी के ठिकानों से मिले अंतरराष्ट्रीय कैसीनो के कार्ड और लग्ज़री होटलों के मेम्बरशिप ने, पहले से ही बदनाम कांग्रेसी नेताओं के दो नंबरी धंधों को उधेड़ कर रख दिया है।

बिहार विधानसभा चुनावों के ऐन पहले इस सनसनीखेज गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी में भारी हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी जांच आगे और भी विस्फोटक खुलासे कर सकती है।

Share This Article
Leave a Comment