Doha Diamond League 2025: नीरज चोपड़ा का अब तक का सबसे लंबा थ्रो, बनें एशिया के तीसरे 90+ मीटर थ्रोअर

Bindash Bol

Doha Diamond League 2025: भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में इतिहास रचते हुए 90.23 मी का भाला फेंक कर इतिहास रच दिया। यह नीरज चोपड़ा के करियर का बेस्ट थ्रो हैं। इस लीग की बात की जाए तो नीरज चोपड़ा का पहला शो 88.44 मी का था, जबकि दूसरा थ्रू अमान्य रहा। तीसरे थ्रो में नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का बेस्ट थ्रो 90.23 मीटर किया। दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मी थ्रो के साथ पहले स्थान पर और तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के पीटर एंडरसन 85.64 मीटर थ्रो के साथ रहे। इतना ही नहीं 90 मी का थ्रो क्रॉस करने वाले नीरज तीसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

सबसे पहले दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो की बात करें, तो उन्होंने पहला थ्रो 88.44 मी का किया। दूसरा थ्रो फाउल रहा, तीसरा थ्रो 90.23 का रहा, चौथा थ्रो 80.56 मीटर, पांचवा फाउल, जबकि छठवां थ्रो 88.3 मी का रहा।

नीरज चोपड़ा के 5 बेस्ट थ्रो

डायमंड लीग 2025- 90.3 मीटर

डायमंड लीग 2022- 89.94 मीटर पावो नूरमी गेम्स 2022- 89.30 मीटर

डायमंड लीग 2022- 89.08 मीटर

एशियन गेम्स 2023- 88.88 मीटर

90+ स्कोर करने वाली तीसरे खिलाड़ी बनें नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में 90 मी का आंकड़ा क्रॉस करने वाले एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं और दुनिया के 25वें जैवलिन थ्रोअर बनें। नीरज चोपड़ा से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर दूर भाला फेंक था, जबकि चीनी ताइपे चाओ-त्सुन चेंग ने एशियाई चैंपियनशिप 2017 में 91.36 मीटर दूर भाला फेंककर 90 मी. को स्कोर क्रॉस किया था। अब नीरज ने 90.23 मीटर को थ्रो करके ये कारनामा किया।

पिछले 4 सालों से नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में हुए डायमंड लीग चैंपियनशिप गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद में हुए 3 डायमंड लीग में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल, वर्ल्ड चैंपियनशिप टोक्यो 2020 में गोल्ड मेडल उनके नाम हैं। एशियाई गेम्स 2022, 2018 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में नीरज चोपड़ा के नाम गोल्ड मेडल हैं।

Share This Article
Leave a Comment