Google I/O 2026: AI क्रांति की नई शुरुआत!

Bindash Bol

Google I/O 2026: I/O 2026 कीनोट के जरिए Google हमेशा ही नए फीचर्स और उन प्रोडक्ट्स को शोकेस करता है जो लोगों के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए जल्द आने वाले हैं. AI मॉडल्स और ऑटोनॉमस एजेंट्स से लेकर स्मार्ट ग्लासेस और AI पावर्ड कोडिंग सिस्टम्स तक, इस इवेंट में जेमिनी को गूगल के इकोसिस्टम को जोड़ने वाली लेयर बनाने पर ज्यादा फोकस किया गया है.

अगर आप एक ही जगह पर इवेंट में हुई बड़ी घोषणाओं के बारे में जानना चाहता हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार इवेंट में कौन-कौन से फीचर्स और प्रोडक्ट्स को पेश किया गया है.

Google I/O 2026 में हुई 10 बड़ी घोषणाएं

एजेंटिक जेमिनी दौर होगा शुरू

कंपनी एजेंटिक जेमिनी के साथ लोगों के एक्सीपरियंस को बढ़ाने पर फोकस कर रही है, यानी AI सिस्टम अब सिर्फ प्रॉम्प्ट का जवाब देने तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि ये दो कदम और आगे बढ़कर ऐप्स और डिवाइस पर खुद-ब-खुद टास्क को पूरा करने पर फोकस करेंगे.

Gemini Omni हुआ पेश

गूगल ने जेमिनी ओमनी को भी पेश किया है, ये एक नया मल्टीमॉडल AI है जो टेक्स्ट, इमेज और वीडियो का इस्तेमाल कर आउटपुट जेनरेट कर सकता है. जेमिनी ओमनी फ़्लैश सबसे पहले रोल आउट हो रहा है, जबकि बाद में ज्यादा एडवांस्ड प्रो वर्जन आने की उम्मीद है.

सर्च एजेंट्स करेंगे मॉनिटर

गूगल ने सर्च एजेंट्स पेश किए, जो बैकग्राउंड AI एजेंट्स हैं जो टिकट की उपलब्धता, प्रोडक्ट की कीमतें और दूसरे अपडेट्स को ऑटोमैटिकली ट्रैक कर सकते हैं.

Gemini 3.5 Flash हुआ पेश

गूगल ने Gemini 3.5 Flash को पेश किया और इसे कोडिंग, रीजनिंग और मल्टीमॉडल वर्कफ़्लो के लिए सबसे तेज और सबसे काबिल AI मॉडल बताया गया है. कंपनी ने कहा कि यह मॉडल अब Search AI Mode, Gemini ऐप्स और कई डेवलपर प्लेटफॉर्म को पावर देगा.

Gemini Spark

गूगल ने जेमिनी स्पार्क लॉन्च किया है, जो एक क्लाउड बेस्ड AI एजेंट है जो डिवाइस के इन-एक्टिव होने पर भी Gmail, Docs, Calendar और सपोर्टेड थर्ड-पार्टी सर्विसेज पर लगातार काम कर सकता है.

सर्च में बड़ा बदलाव

गूगल ने सर्च में AI पावर्ड इंटरफेस के साथ अपग्रेड किया है, जो टेक्स्ट, फ़ोटो, वीडियो, फाइल और ब्राउजर टैब जैसे मल्टीमॉडल इनपुट को सपोर्ट करता है.

Gemini पावर्ड Smart Glasses

गूगल ने वॉर्बी पार्कर और जेंटल मॉन्स्टर के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किए गए स्मार्ट ग्लास को इस साल के आखिर में जेमिनी-पावर्ड नेविगेशन, मैसेजिंग और वॉइस असिस्टेंस फीचर्स के साथ लॉन्च करने की घोषणा की है.

आ गया Daily Brief

गूगल ने डेली ब्रीफ भी पेश किया, जो एक समरी फीचर है. यह यूज़र्स के लिए डेली अपडेट तैयार करने के लिए Gmail, टास्क और कैलेंडर डेटा का इस्तेमाल करता है.

Android Halo

गूगल ने एंड्रॉयड हेलो की घोषणा की है, यह एक सिस्टम लेवल फीचर है जिसे यूजर्स को यह दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है कि AI एजेंट Android डिवाइस पर बैकग्राउंड में क्या कर रहा है?

AI मोड के यूजर्स की संख्या

गूगल के अनुसार, सर्च में AI मोड के अब दुनिया भर में मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या एक बिलियन के पार हो गई है, क्योंकि बातचीत वाली सर्च क्वेरीज लगातार बढ़ रही हैं.

Share This Article
Leave a Comment