Iran Pakistan Tension : दोस्ती में दरार या कूटनीति का प्रहार? ईरान ने दिखाया पाकिस्तान को आईना.. पाकिस्तानी जहाज को रोका

Bindash Bol

Iran Pakistan Tension : अमेरिका के इशारे पर मिडिल ईस्ट में समझौते की स्क्रिप्ट लिख रहे पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका दिया है. ईरान ने खाड़ी से कराची की तरफ आ रहे जहाज सेलन को होर्मुज में रोक दिया है, जिसके कारण जहाज सेलन को वापस खाड़ी में जाना पड़ा है. ईरान के आधिकारियों का कहना था कि जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी गई थी. इसी कारण उसे वापस भेज दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से पाकिस्तान के कराची की तरफ जा रहा था. पाकिस्तान सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली है. यूएई ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है.

काबुल स्थित ईरान दूतावास के एक बयान के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी ने पाकिस्तान जा रहे शिप को वापस यूएई भेज दिया. क्योंकि, इस ईरान की सरकार ने इस जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी थी.

6850 टन सामान जा रहा था पाकिस्तान

इक्वसिस की मानें तो यह छोटा फीडर कंटेनर जहाज है, जो 2000 में बनाया गया था . इसमें लगभग 6850 टन तक सामान ले जाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इस कंटेनर जहाज में शारजाह के पास सामान भरा गया था, जो ओमान के रास्ते होर्मुज से गुजर रहा था, लेकिन जैसे ही IRGC ने कंटेनर जहाज को चेतावनी भेजी, उसने अपना रास्ता बदल लिया. इस जहाज में किस तरह के सामान लदे थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

Share This Article
Leave a Comment