- रीडर गणेश सिंह की गिरफ्तारी की चर्चा…
- इस्तीफा स्वीकार करने की अधिकारिक घोषणा अब तक नहींं
Jharkhand DGP इस्तीफा प्रकरणः मंगलवार देर शाम से ही झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा की चर्चा बनी हुई है। हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई अधिकारिक घोषणा राज्य सरकार की तरफ से नहीं की गयी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपना इस्तीफा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन पीटीपीएस ललपनिया में आयोजित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव में गए हैं, सीएम के लौटते ही इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा। इसी दरमिया एक और खबर की चर्चा आम हो रही है कि डीजीपी के रीडर गणेश सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में भी कोई पुलिस का बड़ा अधिकारी बयान नहीं दे रहा है। पुलिस खेमे, ब्यूरोक्रेट, राजनीतिक गलियारे समेत सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
क्या यही वजह बनी डीजीपी के इस्तीफा का कारण ?
गौरतलब है कि अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें 26 जुलाई 2024 को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया था, इसके बाद उन्हें फरवरी 2025 में नियमित डीजीपी बनाया गया था। अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाए जाने को लेकर खूब राजनीति बयानबाजी हुई थी। BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले को कोर्ट में भी घसीटा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनकी याचिका खारिज कर दी गयी थी। उसके बाद से ही इस विवाद पर विराम लग गया था। सत्ता के गलियांरे में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि चीफ सेक्रेटरी बनने के कुछ ही दिनों बाद अविनाश कुमार ने अनुराग गुप्ता के डीजीपी बनने वाले फाइल को तलब किया था। अब उनके इस्तीफे की चर्चा गर्म है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक बड़े गैंगस्टर के करीबी ने पुलिस में बयान दिया था जिसमें डीजीपी अनुराग गुप्ता का भी जिक्र है। लोगों के बीच में इस बात की चर्चा है कि गैंगस्टर की करीबी और डीजीपी अनुराग गुप्ता के बीच हुए वार्तालाप में कुछ पैसों की लेनदेन की भी बात सामने आ रही है।
बहरहाल डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब देखना होगा की डीजीपी का इस्तीफा कब मंजूर किया जाता है।
