Khan Sir : खान सर पर शिकंजा! फायरिंग केस में गिरफ्तारी की आहट, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Bindash Bol

Khan Sir : पटना में हुए फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। खान सर की कोचिंग के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश में एफआईआर दर्ज हुई है। इसके मुताबिक खान सर के कहने पर ही उनके गार्ड्स ने फायरिंग की और अब पटना पुलिस की कई टीमें खान सर की तलाश में जुटी हुई हैं। दूसरी ओर मामले में दोनों ही कोचिंग के छात्र आमने-सामने हैं। ऐसे में पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि किसी के बहकावे में ना आएं और शांति से प्रदर्शन करें।

मंगलवार रात को 15 से 20 लोगों के एक समूह ने खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और परिसर पर पथराव किया था। पुलिस ने जांच के बाद प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु’ के संचालक रोशन आनंद को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ के मामले में दर्ज प्राथमिकी में खान सर का नाम शामिल किया गया है।

गुरुवार को गिरफ्तार हुए थे गार्ड

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”चूंकि प्राथमिकी में उनका (खान सर का) नाम है, इसलिए पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।” पुलिस ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि खान सर के खिलाफ कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने गुरुवार को कोचिंग संस्थान से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को मंगलवार रात कथित रूप से हवा में गोलीबारी करने के आरोप में हिरासत में लिया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों गार्ड गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विवादों से पुराना नाता

खान सर के पैतृक गांव भाटपाररानी में लोगों ने बताया कि खान सर का नाता शुरू से ही विवादों में रहा है। वह गांव के नाली सड़क को लेकर भी विवादों में रहे हैं। खान सर के पैतृक गांव में उनके मोहल्ले के सभासद, पड़ोस के लोग, रिश्ते के चाचा ने भी खान सर के बारे मे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। खान सर तो पहले साधारण परिवार से थे, लेकिन बाद में उनको काफी शोहरत मिली।

खान सर की तलाश में पटना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छात्र उनकी गिरफ्तारी को रोकने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment