koderma : भीम आर्मी कोडरमा जिला कमेटी का पुनर्गठन… कृष्णा चौधरी बने नए जिला अध्यक्ष, संजय कुमार दास और मुकेश रजक को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Bindash Bol

koderma : भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) कोडरमा जिला इकाई को और अधिक धारदार और संगठित बनाने के उद्देश्य से रविवार को शहर के सहाना गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला कमेटी का पुनर्गठन और विस्तार किया गया, जिसमें युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश राम और राष्ट्रीय संगठन सचिव बासुदेव बौद्ध विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने की, जबकि संचालन रवि पासवान ने किया।

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा

​बैठक में उपस्थित सैकड़ों समर्थकों ने एक स्वर में कृष्णा चौधरी के नाम का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं के भारी समर्थन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश राम ने कृष्णा चौधरी को कोडरमा जिला अध्यक्ष के रूप में घोषित किया।

​नवनिर्वाचित जिला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं…

* ​जिला अध्यक्ष: कृष्णा चौधरी

* ​जिला उपाध्यक्ष: संजय कुमार दास और मुकेश रजक

* ​जिला महासचिव: दीपक पासवान

* ​जिला सचिव: प्रेम कुमार

* ​जिला प्रवक्ता: जितेन्द्र दास

* ​जिला कोषाध्यक्ष: कृष्णा पासवान

* ​सह कोषाध्यक्ष: रवि शंकर राम

* ​मीडिया प्रभारी: मन्नू विश्वकर्मा

* ​जिला कार्यकारिणी सदस्य: रौशन राम, सिकंदर दास और विजय दास

संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

​नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि भीम आर्मी को कोडरमा जिले के कोने-कोने तक मजबूत करना है और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
​नव-घोषित जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व और जिले की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।

​इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राहुल अम्बेडकर, दिनेश रवि दास, राजकुमार रविदास, महावीर राम, राजेंद्र दास, सकलदेव पासवान, बसंत दास, खूबी लाल राम, मंटू तुरी, सुजीत पासी, राहुल दास, लक्ष्मण राव, रोहित कुमार, सूरज दास, अनिल दास, इरशाद अंसारी, विकाश राम, रामप्रकाश पासवान, बसंत पासवान, संदीप दास, नवीन कुमार दास, भोला राम, जगदीश दास, तानेश्वर राम और इंदरवा की मुखिया उमा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment