- दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में “नीले आकाश का सच” पुस्तक का लोकार्पण
Lokarpan : नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र कुमार द्वारा लिखित चर्चित पुस्तक “नीले आकाश का सच” का आज शाम दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में भव्य लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर एवं गांधीवादी विचारक राम बहादुर राय, प्रोफेसर के. जी. सुरेश, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विराग गुप्ता, तथा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पुस्तक का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि राम बहादुर राय ने अपने संबोधन में कहा कि “अमरेंद्र कुमार की यह पुस्तक ‘नीले आकाश का सच’ समाज, राजनीति और पत्रकारिता के सच के काफी करीब है। यह पुस्तक उन पहलुओं को उजागर करती है जिन्हें जानना आज के दौर में आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि यह पत्रकारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। यह किताब इतना सारगर्भित है कि इससे तो भारत सरकार को सम्मानित करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रोफेसर के. जी. सुरेश नीले आकाश का सच पुस्तक का प्रकाशन अंग्रेजी समेत सभी भारतीय भाषा में होना चाहिए। पत्रकारों और पत्रकारिता के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
एडवोकेट विराग गुप्ता ने पुस्तक की विषयवस्तु और लेखक की लेखन शैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कृति पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। कैसे इन्वेस्टिगेटिंग रिपोर्टिंग कैसे करनी चाहिए, तथ्यों को समाचार में कैसे रखना चाहिए, उसकी खोजबीन कैसे करनी चाहिए सब कुछ इस किताब में निहित है।
लोकार्पण समारोह में अनेक वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, बुद्धिजीवी और मीडिया जगत से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया और अंत में लेखक अमरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
