Prayagraj : काकोरी कांड के महान अमर शहीद अशफाक उल्ला खां साहब का 126वां जन्मदिवस आज सुबह साढ़े नौ बजे शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में पूरी श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा।
अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति, इलाहाबाद के महासचिव राजबहादुर गुप्ता ने सभी देशप्रेमियों से इस गरिमामयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हुतात्मा को नमन करने की अपील की है। समिति की ओर से सभी देशभक्त नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
विशेष विवरण…
* कार्यक्रम: अमर शहीद अशफाक उल्ला खां 126वीं जयंती
* समय: सुबह 09:30 बजे
* स्थान: आजाद पार्क, इलाहाबाद
* आयोजक: अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति
* संपर्क सूत्र: +91 63060 88038