Swaranjali : झारखण्ड भोजपुरी विकास केंद्र गूँजा मैया के गीत, भजन ओर कीर्तन से

Bindash Bol

Swaranjali : शरद नवरात्र के अवसर पर राँची की भोजपुरी संस्था झारखण्ड भोजपुरी विकास केंद्र के तत्वावधान में माँ दुर्गे के चरणों में स्वरांजलि अर्पित करने हेतु मंगलवार को संध्या 4.00 बजे से ‘निमिया के डार’ नाम से गीत,भजन एवं कीर्तन का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था केअध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ उर्मिला सिन्हा मुख्य अतिथि के अलावा रिम्मी वर्मा, अर्पणा सिंह, गीता चौबे ‘गूँज’, पुष्पा पांडेय, सीमा सिन्हा, सविता गुप्ता, रश्मि सिन्हा, पूनम वर्मा, ममता मनीष सिन्हा, बिनोद सिंह गहरवार एवं सुनीता श्रीवास्तव ‘जागृति’ द्वारा दुर्गा माता के पारंपरिक गीतों और भजनों की एक से बढ़ एक प्रस्तुतियाँ दी गईं। डॉ उर्मिला सिन्हा ने भोजपुरी के पारम्परिक गीतों को बचाने की बात कही। अपने अध्यक्षीय उद्बोद्धन में लोकायत धर्म, मोहनजोदड़ो-हड़प्पा सभ्यता, ऋग्वैदिक, उपनिषद् एवं पुराणों के काल में मातृशक्ति के रूप में देवी की उपासना की परंपरा और इतिहास पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन सुनीता श्रीवास्तव जागृति ने, साहित्यकारों का स्वागत रश्मि सिन्हा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्पणा सिंह ने किया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment