Trump : ट्रंप का नेतन्याहू पर फूटा गुस्सा, फोन पर कहा- ‘तुम पागल हो!’

Bindash Bol

Trump : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. इस दौरान ट्रंप नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़के. उन्होंने लेबनान पर इजराइली हमलों को लेकर भारी नाराजगी जाहिर की और मुंह पर नेतन्याहू को पागल तक कह दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयासों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.

न्यूज वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह के खिलाफ फौरन हमले रोकने की मांग करते हुए ट्रंप ने नेतन्याहू को पागल तक कह दिया. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नेतन्याहू को जेल जाने से बचने के लिए उनका अहसानमंद होना चाहिए. उन्होंने नेतन्याहू से कहा कि लेबनान की राजधानी पर बमबारी की धमकियां इजराइल को दुनिया में और ज्यादा अलग-थलग कर देंगी.

ट्रंप ने जाहिर की नाराजगी

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप को इस बात की चिंता थी कि लेबनान में जारी हमले मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने की कोशिशों और ईरान के साथ चल रही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसी वजह से उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर सीधे बात की और अपनी नाराजगी जाहिर की.

‘तुम तो बिल्कुल ही पागल हो

इस रिपोर्ट में बातचीत से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ट्रंप ने बातचीत के दौरान नेतन्याहू को पागल तक दिया साथ ही दावा किया कि उन्होंने उन्हें को राजनीतिक और कानूनी चुनौतियों से निपटने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके खिलाफ चल रहा भ्रष्टाचार का मुकदमा भी शामिल है. ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, तुम तो बिल्कुल ही पागल हो. अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इसी वजह से हर कोई इजराइल से भी नफरत करता है.

नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू के प्रति बेहद सख्त लहजे में बात की. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री की मौजूदा नीतियों के कारण दुनिया भर में इजराइल की छवि प्रभावित हो रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप काफी गुस्से में थे और उन्होंने नेतन्याहू पर चिल्लाते हुए पूछा तुम आखिर कर क्या रहे हो?.

दरअसल वॉशिंगटन में इस बात को लेकर चिंता है कि इजराइल की तरफ से लेबनान पर हो रही कार्रवाई ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने की वॉशिंगटन की कोशिशों को खतरे में डाल दिया है. क्योंकि तेहरान ने समझौते के लिए लेबनान में सीजफायर को एक शर्त के तौर पर रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू पर काफी दबाव बनाया और नेतन्याहू ने बस ‘ठीक है, ठीक है’ कहते रहे.

ट्रंप ने हिज्बुल्लाह पर हमले रोकने को कहा

हाल ही में इजराइल ने दक्षिणी बेरुत में आतंकवादियों पर हवाई हमलों के आदेश दिए थे. इजराइल के इस कदम के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत से पीछे हटने की धमकी दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान काफी गुस्से में थे और उन्होंने नेतन्याहू से हिज्बुल्लाह पर किए जा रहे हमलों को फौरन रोकने को कहा.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment