UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट है. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम 2026 रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली है. इसी कड़ी में यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी करेगा. यूपी बोड अपने प्रयागराज स्थित ऑफिस से 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेगा.
आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं. जानेंगे कि कब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का एग्जाम आयोजित किए गए थे.
52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2026 के लिए कुल 52,30,184 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 27,50,843 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. तो वहीं 24,79,341 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड से 12वीं एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. वहां 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर और परीक्षा वर्ष डालकर सबमिट करें. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.
डिजिलॉकर से भी देख सकते हैं मार्कशीट
स्टूडेंट्स डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करना होगा. अगर अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करके आसानी से मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.
कब से कब तक आयोजित हुए थे एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गईं थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी को हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं थीं. इसी कड़ी में अप्रैल के पहले सप्ताह तक मूल्यांकन किया गया.