5 DIED IN GARHWA : गढ़वा में पटाखा दुकान में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

Bindash Bol

5 DIED IN GARHWA : जिले में दिल दहलाने वाली घटना घटी है. एक पटाखा दुकान में अचानक आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. जिसमे तीन बच्चे, एक दुकान मालिक और एक ग्राहक शामिल है. गढ़वा के एसपी दीपक पांडे ने घटना की पुष्टि की है. सभी शव को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल के शव गृह में रखा गया है.

धमाके के साथ लगी आग
गढ़वा जिले के झारखंड -छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर गोदरमाना बाजार में एक पटाखा दुकान में आग लगने से पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. मृतको में तीन बच्चे, जिसमें एक लड़की है, एक दुकान मालिक और एक ग्राहक की मौत हो चुकी है. पटाखा दुकान में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक किसी को भी पता नहीं है, लेकिन धमाका इतना जबर्दश्त था कि पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन चुका था. वहां के लोगों ने किसी तरह पांचों लोगों को आनन फानन में अस्पताल भेजा, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया.

पांच लोगों की मौत

मरने वालों में कुश कुमार उम्र 46 वर्ष, अजित केशरी उम्र 36 वर्ष, सुशीला करकेटा उम्र 15 वर्ष, प्रियांश उम्र 10 साल, श्रेयांश 8 वर्ष शामिल हैं.

पोस्टमार्टम की चल रही है तैयारी

गढ़वा के रंका एसडीपीओ ने बताया कि घटना ग्यारह से बारह बजे दिन की है, सभी को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल लाया गया था, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया है. पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है.

Share This Article
Leave a Comment