Dr Umar : कौन है डॉक्‍टर उमर मोहम्मद? दिल्ली ब्लॉस्ट करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर-वीडियो आया सामने, पुलवामा से कनेक्‍शन, जानें पूरी कुंडली

Bindash Bol

Dr Umar : देश की राजधानी के लिए बीती रात किसी बुरे सपने की तरह थी। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले चांदनी चौक, जनपथ, राजीव चौक जैसे इलाके के करीब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में जांचकर्ताओं ने इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार का पता पुलवामा के एक डॉक्टर से लगाया है, जिससे मध्य दिल्ली में हुए हमले और उसी दिन फरीदाबाद में की गई छापेमारी के बीच सीधा संबंध स्थापित होता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार के वर्तमान मालिक की पहचान पुलवामा के डॉक्टर उमर मोहम्मद के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर उसी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसमें सोमवार को फरीदाबाद में छापेमारी से पहले गिरफ्तार किए गए दो डॉक्टर भी शामिल थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पुलवामा में उसकी फैमिली में मां और भाई को भी गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

पहली तस्वीर और CCTV वीडियो आया सामने

धमाके से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें एक शख्स काले मास्क में कार चला रहा है। पुलिस का दावा है कि यही डॉक्टर उमर मोहम्मद है। उसकी असली तस्वीर भी जारी की गई है, जिसमें वो साधारण डॉक्टर लग रहा है। DNA टेस्ट से पुष्टि की जा रही है कि कार में मरा शख्स वही था या नहीं।

कौन है मुख्य संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद?

डॉक्टर उमर मोहम्मद पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है। वो एक MBBS डॉक्टर बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस के मुताबिक वो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़ा हुआ है। फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद से वो फरार चल रहा था। उसके दो भाई पुलवामा में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस को 18 मोबाइल फोन मिले हैं, जो पाकिस्तान से चल रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment