Bihar Politics : राज्यसभा में बड़ा उलटफेर? हरिवंश की वापसी पर सस्पेंस!

Bindash Bol

* बिहार की सियासत में नई पटकथा, नए किरदार की एंट्री

Bihar Politics : बिहार की राजनीति इन दिनों अचानक तेज मोड़ लेती दिख रही है। राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए नामांकन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की वापसी आसान रह पाएगी? राजनीतिक गलियारों में अब संशय की जगह नए कयास और सियासी गणित तेजी से उभरने लगे हैं।

सबसे चौंकाने वाली घटना रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा की ओर रुख करना। सत्ता के लंबे सफर के बाद उनका यह कदम केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बड़े नेतृत्व परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।

इसी के साथ एक और अप्रत्याशित घटना ने चर्चा को और तेज कर दिया—राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान का उसी दिन पद से हटना। सूत्रों के मुताबिक बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की पूरी पटकथा को जमीन पर उतारने में उन्होंने पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई। मिशन पूरा होते ही उनका पद छोड़ना कई सवाल खड़े कर रहा है।

राजनीतिक चर्चाओं में अब यह संभावना भी जताई जा रही है कि जल्द ही आरिफ़ मोहम्मद ख़ान किसी नई संवैधानिक भूमिका में नजर आ सकते हैं, और यह भूमिका राज्यसभा में हरिवंश की जगह भी हो सकती है।

हरिवंश की राह में ‘सस्पेंस’ का काँटा

​राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी के लिए वापसी की राह अब धुंधली पड़ती दिख रही है। जिस तरह से समीकरण बदले हैं, उसने यह संकेत दे दिया है कि अब पुरानी वफादारियों की जगह नई रणनीतियों ने ले ली है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment