US Midterm Election 2026 result: मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की पार्टी पिछड़ी, बोले- हम हारे तो अमेरिका खत्म हो जाएगा

Bindash Bol

US Midterm Election 2026 result: इस समय देश और दुनिया की नजरे अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के नतीजे पर लगा हुआ है.
अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के लिए वोटिंग तकरीबन समाप्त हो गई है और आज ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे, जिसके लिए गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेट्स बढ़त बनाए हुए हैं.

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में शुरूआती रुझान में पांच राज्यों में डेमोक्रेट पार्टी के भारी बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है. डेमोक्रेटिक पार्टी के जॉन ओसॉफ जॉर्जिया की अहम सीनेट सीट जीतने की ओर बढ़ रहे हैं. मिडटर्म चुनावों के शुरुआती बड़े नतीजों में यह एक महत्वपूर्ण नतीजा है.

शुरुआती अनुमानों के अनुसार जॉर्जिया में डेमोक्रेट उम्मीदवार को 65 प्रतिशत से अधिक वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. सभी की नजरें नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो की सीनेट सीटों पर हैं, जहां मतदान हाल ही में ख़त्म हुआ है.

दरअसल, अमेरिकियों ने बेहद अहम मिडटर्म चुनावों के लिए वोट किया है. शुरुआती सर्वेक्षणों में इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक तरह की नाराजगी और बदलाव की चाहत के संकेत के रूप में देखा गया. इन चुनावों में 210 मिलियन से अधिक अमेरिकी नागरिक मतदान करने के पात्र थे.

चुनाव अधिकारियों की ओर से शुरुआती नतीजे जारी किए जाने की उम्मीद थी, हालांकि मतदान खत्म होने से पहले ही कुछ शुरुआती और एब्सेंटी (अनुपस्थित रहने वाले मतदाताओं के) मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी थी. अमेरिकियों ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सभी 435 सदस्यों, 35 सीनेटरों, 36 राज्यों के गवर्नरों और अन्य राज्य व स्थानीय अधिकारियों को चुनने के लिए मतदान किया.

चुनाव के दिन रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण था, जबकि डेमोक्रेट्स कम से कम एक सदन पर नियंत्रण हासिल करना चाहते थे, ताकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की क्षमता को सीमित किया जा सके.

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘अगर डेमोक्रेट्स सत्ता में आते हैं, तो वे अपनी “असीम शक्तियों” का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं. मेरे पास सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे ‘वीटो’ कहा जाता है. अगर जरूरत पड़ी, तो वे डेमोक्रेट्स द्वारा लाए गए कानूनों पर ‘वीटो’ लगाने के लिए तैयार हैं. अगर हाउस (प्रतिनिधि सभा) या सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत मिल जाता है, तो वे खुद को “मिस्टर वीटो” कहलाने में भी कोई बुराई नहीं मानते.’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर हम हार गए तो अमेरिका खत्म हो जाएगा. फिलहाल चुनाव पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. अगले कुछ घंटों में 20 अन्य राज्यों में भी मतदान ख़त्म हो जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment