Koderma : अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु जिले को आवंटित नए बोलेरो वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Dhiraj Kumar

Koderma : झारखण्ड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रॉची द्वारा कोडरमा जिले में अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग संधारण हेतु कुल 14 बोलेरो वाहन आवंटित किया गया था। जिसे आज श्री अनुदीप सिंह, भा०पु० से०, पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ, प्रभावी तथा त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने उद्येश्य से विभिन्न थाना/ओ०पी० को कुल 14 नए बोलेरो वाहनों (कोडरमा एवं तिलैया थाना को 2-2 वाहन तथा शेष थाना को 1-1 वाहन) को विवरित करते हुए वाहनों की चाबी संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों में पुलिस स्टीकर, सायरन, पुलिस बत्ती, पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम अधिष्ठापित किया हुआ है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपायुक्त, उप-विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा एवं अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी की गरिमामय उपस्थिति रही।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि नये वाहनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में काफी सहुलियत होगा। इन वाहनों से पुलिस की गतिशीलता बढेगी तथा किसी भी घटना की सूचना मिले पर पुलिस टीम शीघ्रता से मौके पर पहुँचकर कार्रवाई कर सकेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह भी बतलाया कि इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से नियमित गश्ती, रात्रि गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, अपराधियों की धरपकड, छापेमारी अभियान तथा विधि व्यवस्था से संबंधित डियुटी के दौरान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त त्योहारों, विशेष अभियानों तथा आकस्मिक परिस्थितियों में भी इन वाहनों का उपयोग कर पुलिस बल को त्वरित रूप से तैनात किया जा सकेगा तथा जनता को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment