CBSE 10th Result 2026 : देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर बताया जा रहा है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप पर भी आसानी से देख सकते हैं। DigiLocker और UMANG पर मार्कशीट भी डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
CBSE Class 10 Results Direct Link
इस साल 24.71 लाख छात्रों ने दी थी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा
इस बार करीब 24.71 लाख छात्रों ने CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
CBSE 10th Result Pass Percentage 2026: 93.70% रहा कुल पास प्रतिशत
CBSE ने बताया कि इस साल का कुल रिजल्ट 93.70% रहा है। खास बात यह है कि यह पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा।
दक्षिण भारत के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
इस बार भी दक्षिण भारत के रीजन ने टॉप किया है। तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में सबसे ज्यादा 99.79% पास प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली वेस्ट के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
CBSE 10th Result Topper 2026: 499/500 मार्क्स के साथ बने टॉपर नितेश बहल

इस साल की सबसे बड़ी चर्चा बने हैं दिल्ली के डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के छात्र नितेश बहल, जिन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल कर शानदार उपलब्धि हासिल की। नितेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, लगातार पढ़ाई और परिवार-टीचर्स के सपोर्ट को दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों की भी जीत है।
शतरंज खेलने के शौकीन हैं सीबीएसई बोर्ड 10वीं टॉपर नितेश बहल
नितेश सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि कई अन्य चीजों में भी रुचि रखते हैं। उन्हें शतरंज खेलना पसंद है और वे वीडियो एडिटिंग में भी रुचि रखते हैं। इसके साथ ही वे सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में भी भविष्य बनाना चाहते हैं। उनका सपना है कि आगे चलकर वे इंजीनियरिंग या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में करियर बनाएं। स्कूल प्रिंसिपल ने भी नितेश की उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि वह शुरू से ही बहुत मेहनती और फोकस्ड छात्र रहे हैं। उनकी लगातार मेहनत और क्लियर विजन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
सीबीएसई ने टॉपर्स लिस्ट नहीं की जारी
CBSE ने इस बार भी टॉपर्स की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा कम होती है। हालांकि, टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी बताया कि इस साल कॉपियों की जांच बेहद तेजी से की गई, जिसके कारण रिजल्ट सामान्य से लगभग एक महीने पहले घोषित कर दिया गया।
इच्छुक छात्र मई में दे सकते हैं सेकंड सीबीएसई बोर्ड एग्जाम
जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए दूसरा मौका परीक्षा (Second Board Exam) मई 2026 में आयोजित की जाएगी।