Bihar MLC Election : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने मान ली हार, बोले-नीरज को बधाई नहीं देंगे

Bindash Bol

* बांकीपुर के बाद अब पटना शिक्षक सीट पर BJP को झटका, शिक्षक सीट पर BJP का 30 साल पुराना किला ढहा

Bihar MLC Election : बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना की स्नातक सीट से जदयू के नीतीश कुमार के उम्मीदवार नीरज सिंह ने जीत हासिल की है। लेकिन फिलहाल औपचारिक ऐलान होना बाकी है। नीरज कुमार ने अपनी जीत के लिए पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार और निशांत कुमार का धन्यवाद अदा किया और अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है। वहीं, नीरज कुमार ने जदयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जो खुद जमानत पर हैं वो जमानत जब्त की बात कर रहे हैं।” नीरज कुमार ने अनंत सिंह की ही जुबान में कहा, “ए गुंजन मिठाईया ले जाओ रे।”

अनंत सिंह ने मानी हार, जानें क्या बोले

वहीं, नीरज कुमार की जीत के बाद अनंत सिंह ने हार मान ली है और कहा कि जनता मालिक है और भगवान है। हमको समय ही नहीं मिला। हार-जीत तो होता रहता है। हम पार्टी का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि हमको वोट बनाने का समय कम मिला इसलिए हम हारे। हमको पूरे बिहार की जनता प्यार करती है। मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह बार-बार यह दोहराते रहे कि उन्हें पार्टी से नाराजगी नहीं है बल्कि नाराजगी सिर्फ नीरज कुमार से है।

नीरज को बधाई नहीं देंगे-बोले अनंत सिंह

अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, अनंत सिंह ने अपनी हार मान ली है। झल्लाते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हां, हम हार गए हैं। इस चुनाव में जो अपना वोटर बनाते हैं वहीं लोग वोट देते हैं। हमको वोट बनाने का समय नहीं मिला। इसलिए हम हार गए। अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार को जीत की बधाई नहीं देंगे। अनंत सिंह ने कहा,नीरज कुमार दुलारचंद यादव केस को दिल्ली ले गए। इस वजह से उन्हे वहां जाना पड़ा। अनंत सिंह ने कहा, मुझे नीरज कुमार से नाराजगी थी इसलिए मैंने अनुज सिंह को सपोर्ट किया था।

जीत के बाद क्या कहा नीरज कुमार ने

नीरज कुमार ने कहा कि “मनुष्य को ईर्ष्या का पात्र बनना चाहिए, दया का पात्र नहीं। मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं और न मेरे पास धनबल है न ही बाहुबल, लेकिन कार्यकर्ता बल हमसे ज्यादा किसी के पास नहीं।” वहीं, विरोधियों पर तंज कसते हुए नीरज कुमार ने कहा, “जो मिठाई विरोधियों ने बनाई थी उनमें नमक था।”

शिक्षक सीट पर BJP का 30 साल पुराना किला ढहा

पटना शिक्षक सीट पर RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव को 1,057 वोटों से हराया। यह मुकाबला इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि नवल किशोर यादव पिछले करीब 30 साल से इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे थे।

पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर मुख्य मुकाबला RJD और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच रहा। जबकि जनसुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार को 4487 वोट मिले जबकि बीजेपी के नवल किशोर यादव को 3430 वोट प्राप्त हुआ. जीत के बाद डॉ संजीव कुमार ने कहा, ‘बहुत कड़ा मुकाबला था, शिक्षकों के लिए उनके हित की लड़ाई आगे लड़ता रहूंगा।

Share This Article
Leave a Comment