Treasury Scam : झारखंड में सामने आए बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सरकार अब सख्त मोड में दिखाई दे रही है। करोड़ों रुपये की संदिग्ध निकासी और वित्तीय अनियमितताओं से हिली सरकार ने पूरे मामले की गहन जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने की तैयारी तेज कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ IAS अधिकारी अमिताभ कौशल के नेतृत्व में SIT का गठन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी होना अभी बाकी है, लेकिन सत्ता गलियारों में हलचल तेज है।
सरकार पर बढ़ते राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के बीच यह कदम घोटाले की परत-दर-परत सच्चाई सामने लाने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर टिकी है कि जांच सिर्फ फाइलों तक सीमित रहेगी या बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी।सवाल बड़ा है — क्या ट्रेजरी लूट के असली मास्टरमाइंड बेनकाब होंगे?