West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीति वर्तमान में एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहाँ पुराने समीकरणों और नई चुनौतियों के बीच एक जबरदस्त ‘पॉवर स्ट्रगल’ देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में ‘परिवर्तन’ का नारा देने वाली ममता बनर्जी आज खुद बड़े राजनीतिक भंवर में फंसी नजर आ रही हैं। जो किला कभी अभेद्य माना जाता था, उसमें आज कई दरारें साफ देखी जा सकती हैं। क्या बंगाल की हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है? आइए, इन 8 बड़े कारकों के जरिए स्थिति का विश्लेषण करते हैं।
1. जांच एजेंसियों का शिकंजा: आईपैक और प्रतीक जैन
बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाने वाली रणनीतिक टीम I-PAC और उससे जुड़े चेहरों पर ईडी (ED) की कार्रवाई ने टीएमसी के ‘थिंक-टैंक’ को हिला कर रख दिया है। प्रतीक जैन के परिवार पर जांच की छाया और चुनावी फंडिंग के स्रोतों पर कसता शिकंजा पार्टी की ‘जमा पूंजी’ और चुनावी प्रबंधन, दोनों के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
2. योगी फैक्टर: जब ‘बुलडोजर’ की धमक बंगाल पहुंची
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों ने बंगाल के चुनाव का ‘टोन’ पूरी तरह बदल दिया है। खबरों के मुताबिक, योगी की सभाओं के प्रति आकर्षण इतना है कि स्थानीय स्तर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं में भी भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई। उनकी ‘कड़क’ छवि और हिंदुत्व के एजेंडे ने भाजपा के पक्ष में एक आक्रामक माहौल तैयार कर दिया है।
योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव का नया टोन सेट कर दिया। उन्होंने कहा कि कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां रहने वाले लोगों को उर्दू बोलना होगा। मैं बता देना चाहता हूं पश्चिम बंगाल में उर्दू नहीं चलेगा, जहां उर्दू चलना है वहां जाओ। पश्चिम बंगाल में केवल बांग्ला चलेगा।
आपको याद होगा योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा की चुनाव में “बाटोगे तो काटोगे” का पॉलीटिकल टोन सेट किया था। उसी तरह पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अपनी सभा में उन्होंने चुनाव का नया टोन सेट कर दिया. . पश्चिम बंगाल में उर्दू नहीं बांग्ला चलेगा। पश्चिम बंगाल के लोग उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेंगे।
3. ‘क्लब कल्चर’ में दरार और सरकारी कर्मियों की नाराजगी
बंगाल की राजनीति की रीढ़ कहे जाने वाले स्थानीय ‘क्लबों’ में अब वह पहले जैसी एकजुटता नहीं दिख रही। बंगाल का मशहूर क्लब कल्चर हमेशा सत्ताधारी दल की ताकत माना जाता रहा है। लेकिन हाल की घटनाओं में भीड़ प्रबंधन और राजनीतिक उपस्थिति में आई ढील ने संकेत दिया कि जमीनी कार्यकर्ता अब पहले जितने उत्साहित नहीं दिख रहे। ना तो अब क्लब वालों का कोई ऊपर सुन रहा है और नहीं कोई काम हो रहा है। इससे स्थितियां बिल्कुल बदली है।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) को लागू करने का वादा एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। डीए (DA) की मांग को लेकर सालों से नाराज चल रहे सरकारी कर्मचारी इस बार चुनाव का रुख पलटने की ताकत रखते हैं।
4. घर के अंदर कलह: अनुब्रत मंडल और शिशिर अधिकारी
* मंच पर तकरार: अनुब्रत मंडल जैसे कद्दावर नेताओं और ममता बनर्जी के बीच सार्वजनिक रूप से हुई कहासुनी यह दर्शाती है कि पार्टी के भीतर ‘ऑल इज वेल’ नहीं है।
* शिशिर अधिकारी का पछतावा: अधिकारी परिवार का से मोहभंग और शिशिर अधिकारी का यह बयान कि “टीएमसी में रहकर पाप किया”, पुराने वफादारों के बीच गहरे असंतोष का प्रमाण है।
5. ओवैसी फैक्टर: वोट बैंक में बड़ी सेंध?
ममता बनर्जी का सबसे मजबूत किला उनका ‘अल्पसंख्यक वोट बैंक’ रहा है। लेकिन असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) की एंट्री ने टीएमसी की नींद उड़ा दी है। यदि ओवैसी मुस्लिम वोटों में छोटा सा भी डेंट लगाते हैं, तो कई सीटों पर गणित पूरी तरह बिगड़ सकता है।
6. लोगों का गुस्सा TMC के खिलाफ, लेकिन वेलफेयर बचाव में
* बेरोजगारी: वोटर्स का टॉप इश्यू (33.8%)। PLFS डेटा के मुताबिक पोस्ट-ग्रेजुएट बेरोजगारी ~47.6% (BJP आरोप)। 40-50 लाख युवा माइग्रेशन पर मजबूर। हालांकि ऑफिशियल राज्य बेरोजगारी रेट 5.5% (नेशनल एवरेज से कम) दिखता है, लेकिन यह माइग्रेशन की वजह से है।
* इंडस्ट्री डिक्लाइन: 2011-2025 के बीच 6,688 कंपनियां WB से शिफ्ट (राज्यसभा डेटा)। 18,450 MSME बंद, 30 लाख+ जॉब्स गए।
* भ्रष्टाचार: “Syndicate Raj”, cut-money, SSC स्कैम, PDS घोटाला। BJP ने 15 साल का “चार्जशीट” जारी किया है।
* लॉ एंड ऑर्डर: 300+ पॉलिटिकल मर्डर (2016 से), महिलाओं के खिलाफ 34,738 केस (2023)। Sandeshkhali, Murshidabad जैसे घटनाक्रम।
* TMC का बचाव: Lakshmir Bhandar (2 करोड़+ महिलाएं), Krishak Bandhu, Kanyashree जैसी स्कीम्स। महिलाएं (बड़े वोटर ब्लॉक) अभी भी Mamata को पसंद करती हैं। विकास vs वेलफेयर की लड़ाई।
7. डर का माहौल और ‘साइलेंट वोटर’
बंगाल चुनाव में हमेशा से हिंसा और डर एक बड़ा मुद्दा रहा है। इससे निपटने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस को भारी संख्या में डेप्लॉयमेंट किया गया है। केंद्रीय पुलिस के जवान, अधिकारी, गांव-गांव घूम कर लोगों को समझ रहे हैं कि आपको वोट देना है, डरना नहीं है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव बाद भी रहने के लिए पुलिस बल आम लोगों को आस्वस्थ कर रही है। तो दूसरी तरफ बीजेपी के कार्यकर्ता, बड़े-बड़े नेता डोर-डोर कैंपेन भी कर रहे हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा के कार्यकर्ता उन वोटरों को बूथ तक लाने में सफल होंगे जो डर की वजह से घर से नहीं निकलते? यदि इस बार ‘साइलेंट वोटर’ बाहर निकला, तो नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
8. क्या सच में बदल रही है बंगाल की हवा?
इन सभी घटनाओं को जोड़कर देखें तो तीन बड़े संकेत सामने आते हैं…
* सत्ता के अंदर दबाव और असंतोष
* विपक्ष की आक्रामक रणनीति
* वोट बैंक में संभावित माइक्रो शिफ्ट
लेकिन बंगाल की राजनीति हमेशा अंतिम क्षण तक चौंकाती रही है।
क्या हवा बदल चुकी है?
इसमें कोई दो राय नहीं कि ममता बनर्जी के सामने इस वक्त ‘मल्टी-फ्रंट वॉर’ (बहुआयामी युद्ध) जैसी स्थिति है। एक तरफ जांच एजेंसियों का दबाव है, दूसरी तरफ अपनों का विद्रोह, और तीसरी तरफ ओवैसी और योगी जैसे ध्रुवीकरण करने वाले चेहरे।
क्या दीदी अपनी ‘स्ट्रीट फाइटर’ वाली छवि से इस गिरते किले को बचा पाएंगी, या बंगाल की मिट्टी इस बार किसी नए नायक का अभिषेक करने को तैयार है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल बंगाल की गलियों में बदलाव की सुगबुगाहट तेज है।