Quinton DeKock : डिकॉक का धमाका! IPL में तीसरा शतक, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Bindash Bol

Quinton DeKock : जिस खिलाड़ी पर आईपीएल ऑक्शन में मुंबई के अलावा किसी और टीम ने दांव नहीं लगाया, जिस खिलाड़ी को पिछले चार मैचों से बाहर बैठाया गया अब उसी खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में कमाल कर दिखाया है. बात हो रही है क्विंटन डिकॉक की जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शतक ठोका. डिकॉक ने महज 53 गेंदों में शतकीय पारी खेली. इस खिलाड़ी ने 7 छक्के और 7 चौकों के दम पर सेंचुरी पूरी की. डिकॉक का ये आईपीएल 2026 में पहला और आईपीएल करियर का तीसरा शतक है. डिकॉक ने 60 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए.

डिकॉक ने बनाया ये महारिकॉर्ड

क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. डिकॉक पहले विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाए हैं. डिकॉक ने दिल्ली डेयरडेविल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सेंचुरी जड़ी है. बता दें डिकॉक को इस सीजन की आईपीएल ऑक्शन में मुंबई ने 1 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा. किसी और टीम ने उनपर दांव तक नहीं लगाया.

डिकॉक ने टी20 में लगाया 9वां शतक

बता दें क्विंटन डिकॉक ने टी20 क्रिकेट में 9वां शतक लगाया है. वो टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. इस खिलाड़ी ने टी20 शतकों के मामले में विराट कोहली, राइली रूसो, साहिबजादा फरहान की बराबरी कर ली है.

डिकॉक-नमन धीर की शतकीय साझेदारी

क्विंटन डिकॉक को रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. डिकॉक ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला. हालांकि इसके बाद मुंबई ने रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए. मुंबई की टीम मुसीबत में थी लेकिन डिकॉक थमे नहीं और उनका साथ नमन धीर ने दिया. नमन धीर और डिकॉक के बीच शतकीय साझेदारी हुई. नमन धीर और डिकॉक ने 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप के दम पर ही मुंबई ने 20 ओवर में 195 रन बनाए. नमन धीर ने 31 गेंदों में 50 रन बनाए.

Share This Article
Leave a Comment