West Bengal Election 2026 : पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, 152 सीटों पर वोटिंग पूरी, 89.93% मतदान दर्ज

Bindash Bol

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। पहले चरण के लिए मतदान में राज्य की जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक राज्य में अनुमानित 89.93% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के मतदान में कूचबिहार और दक्षिण दिनाजपुर जिले ने बाजी मारी है। कूचबिहार में शाम 5 बजे तक 92.07% वोटिंग दर्ज की गई है।

इसके अलावा दक्षिण दिनाजपुर में भी 93% से अधिक मतदान हुआ है, जो मतदाताओं की भारी भागीदारी को दर्शाता है। राज्य में आज (23 अप्रैल) पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों के लिए मतदान हुआ है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख जिलों का वोटिंग प्रतिशत (शाम 5 बजे तक)

चुनाव आयोग द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न जिलों में मतदान की स्थिति इस प्रकार रही…..

दक्षिण दिनाजपुरः 93.12%

कूचबिहार: 92.07%

बीरभूमः 91.55%

मुर्शिदाबाद: 91.36%

जलपाईगुड़ी: 91.20%

पश्चिम मेदिनीपुरः 90.70%

झाड़ग्रामः 90.53%

बांकुरा: 89.91%

उत्तर दिनाजपुरः 89.74%

मालदा: 89.56%

अलीपुरद्वार: 88.74%

काली पोंग :  81.98%

कूचबिहार में 92%, दक्षिण दिनाजपुर में 93 फीसदी वोटिंग !

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक राज्य में अनुमानित 89.93% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के मतदान में कूचबिहार और दक्षिण दिनाजपुर जिले ने बाजी मारी है। कूचबिहार में शाम 5 बजे तक 92.07% वोटिंग दर्ज की गई है।

West Bengal Election Voting 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त ! शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिं

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93 प्रतिशत की भारी मतदान दर दर्ज की गई है। राज्य में आज पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

West Bengal Election Voting 2026 : कुमारगंज से BJP उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने की मारपीट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कुमारगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मारपीट की। भाजपा के एक स्थानीय नेता बताया कि मतदान केंद्र के पास टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा किए जाने की सूचना मिलने के बाद जब सरकार मौके पर जा रहे थे तभी उन्हें पीटा गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार पर उस समय हमला किया गया, जब वह मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। संबंधित मतदान केंद्र एक स्कूल परिसर में बनाया गया है। शुभेंदु सरकार को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा, उनके साथ महज एक सुरक्षाकर्मी था।

West Bengal Election Voting 2026 : ‘पाताल से भी ढूंढ कर जेल भेजेंगे’; BJP उम्मीदवारों पर हमला करने वालों को अमित शाह की चेतावनी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हिंसा की है, हमारे कार्यकर्ताओं की जान गई है, वे सभी सुन लें आप बचे नहीं हैं। 5 तारीख के बाद पाताल से भी ढूंढ कर आपको जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे।”

Share This Article
Leave a Comment