Weather Update : सावधान! 9 राज्यों में कुदरत का कहर: भारी बारिश और तूफान का हाई अलर्ट

Bindash Bol

* 75 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं;  झारखंड- यूपी-बिहार समेत कई राज्य चपेट में

* क्या आप सुरक्षित हैं? अगले 12 घंटे भारी, आसमान से बरसेगी आफत!

* झारखंड के इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर अलर्ट

Weather Update : देश में खतरनाक जानलेवा गर्मी के बीच अब आंधी-बारिश एक बार फिर से प्रहार करने वाली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 27 अप्रैल को यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राज्यों और पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बारिश के साथ-साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा पूर्वोत्तर झारखंड और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए जानते हैं देश के बाकी राज्यों में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा।

देश के 9 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 27 अप्रैल को देश के 9 राज्यों में बारिश-तूफान मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 26 से 28 अप्रैल के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इस दौरान देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज सहित रांची, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, धनबाद और कोडरमा में मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से 26 से लेकर 1 मई तक के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 26 अप्रैल को संताल परगना के विभिन्न जिलों के अलावा रांची, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 27 और 28 अप्रैल के लिए इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।29 अप्रैल से 1 मई के बीच भी कई जिलों आंधी और बारिश की संभावना दर्ज की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

दिल्ली (27 अप्रैल- खतरनाक लू वाली हवा चलेगी)

दिल्ली में कल यानी 27 अप्रैल को दिन में जानलेवा लू वाली हवा चलेगी। इस हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश ( 28 अप्रैल से 1 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट)

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, मऊ, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा में बारिश की चेतावनी है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार (27- 28 अप्रैल- बारिश-तूफान की चेतावनी)

मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, गया में बारिश की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। आकाशीय बिजली से भारी नुकसान की आशंका है। पटना में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड (27- 28 अप्रैल- बारिश का अलर्ट)

पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हरियाणा (27-28 अप्रैल-भारी बारिश का अलर्ट)

भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

हिमाचल प्रदेश ( 28-30 अप्रैल-बारिश-आंधी की प्रबल संभावना)

कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवा मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान (27-29 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट)

जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, चुरू, सीकर, अलवर, नागौर, झुंझुनू में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 26 अप्रैल को जयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब (27 अप्रैल- बारिश-आंधी की संभावना)

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 27 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें जालंधर, बठिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

(जम्मू-कश्मीर-27 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी)

अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, कुलगाम, बडगाम, शोपियां, पुलवामा में बारिश की प्रबल संभावना लग रही है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मध्य प्रदेश (27 से 29 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी)

मध्य प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें भिंड, सागर, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, बालाघाट शामिल हैं। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment