PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में ₹6350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने विपक्ष (कांग्रेस और सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वर्षों तक इसे रोकते रहे, लेकिन अब महिलाओं को उनका अधिकार मिलकर रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में नारी शक्ति वदंन सम्मेलन में लगभग 6350 करोड़ रुपए के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण लागू कराना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हमारी काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है. पीएम ने कहा कि इस अवसर को बहन बेटियों ने दिव्य बना दिया. दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है. आज नारी शक्ति वंदन के साथ विकास का उत्सव है. भारत को विकसित बनाने का मिशन चल रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा, ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है. ऐसे में आप सभी बहन-बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्य बना दिया है. पीएम ने कहा कि हम काशी की भूमि पर आप सब मां-बहनों को प्रणाम करते हैं. काशी के सांसद के तौर पर, देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए. पीएम मोदी ने यह बड़ा लक्ष्य है, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना.
पीएम मोदी ने कहा अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा. इस लक्ष्य को मैं हर हाल में पूरा करके ही रहूंगा. इससे पहले पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल)) को हरी झंडी दिखाई.
2 अमृत भारत ट्रेनों को जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे लोगों का सफर आसान होगा. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ देर पहले दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई. ये दोनों अमृत भारत ट्रेनें यूपी और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगी. अब मुंबई, पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र के लोगों को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने का एक और आधुनिक विकल्प मिल गया है. मैं इस शुभारंभ के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं.