* बिहार कैबिनेट में बड़ा उलटफेर: सम्राट के हाथ ‘गृह’, तो बेटे निशांत को मिली ‘सेहत’ की जिम्मेदारी!
Bihar Politics :बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं. डिप्टी सीएम विजय चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य और विजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, वाणिज्य-कर जैसे विभाग मिले हैं. वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब राज्य के हेल्थ मिनिस्ट होंगे. आइए जानते हैं कि मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
सम्राट चौधरी: सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं.
विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन, संसदीय कार्य.
विजेंद्र प्रसाद यादव: वित्त, वाणिज्य-कर.
श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क.
विजय कुमार सिन्हा: कृषि.
डॉ दिलीप कुमार जायसवाल: राजस्व एवं भूमि.
निशांत कुमार: स्वास्थ्य.
लेसी सिंह: भवन निर्माण.
राम कृपाल यादव: सहकारिता.
नीतिश मिश्रा: नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी.
दामोदर रावत: परिवहन.
संजय सिंह टाइगर: उच्च शिक्षा, विधि.
अशोक चौधरी: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण.
भगवान सिंह कुशवाहा: योजना एवं विकास.
अरुण शंकर प्रसाद: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास.
मदन सहनी: मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन.
संतोष कुमार सुमन: लघु जल संसाधन.
रमा निषाद: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण.
रलेश सादा: आपदा प्रबंधन.
कुमार शैलेन्द्र: पथ निर्माण.
शीला कुमारी: विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा.
केदार प्रसाद गुप्ता: पर्यटन.
रत्नेश कुमार रौशन: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण.
सुनील कुमार: ग्रामीण कार्य.
श्रेयसी सिंह: उद्योग, खेल.
जमा खान: अल्पसंख्यक कल्याण.
नरेंद्र शेर राम: डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन.
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल: ऊर्जा.
प्रमोद कुमार: खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति.
स्वीटी गुप्ता: समाज कल्याण.
मिथिलेश तिवारी: शिक्षा.
रामचन्द्र प्रसाद: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन.
संजय कुमार सिंह: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण.
संजय कुमार: गन्ना उद्योग.
दीपक प्रकाश: पंचायती राज.

सामाजिक और जातीय समीकरणों का खास ध्यान
बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है. शपथ लेने वाले मंत्रियों में से 7 अन्य पिछड़ा वर्ग से जबकि 9 अत्यंत पिछड़ा वर्ग से शामिल किए गए हैं. इसके अलावा 2 ब्राह्मण, 2 भूमिहार और 3 राजपूत समुदाय से मंत्री हैं. वहीं 7 मंत्री दलित समाज से हैं. चिराग पासवान की पार्टी से 1 राजपूत और 1 दलित नेता को मंत्री बनाया गया है.
3 ऐसे चेहरे, जिनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री रहे
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक ओबीसी नेता को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से 1 दलित नेता को मंत्री बनाया गया है. मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे से एकमात्र मुस्लिम मंत्री को भी शामिल किया गया है. 3 ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इसमें संतोष कुमार सुमन के पिता जीतन राम मांझी, नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा और निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार पिछले 2 दशकों से बिहार की राजनीति का प्रमुख केंद्र रहे हैं.