Falta Re Poll : फाल्टा री-पोल पर घमासान: क्या बड़े राजनीतिक एक्सपोज़र से बचने की कोशिश?

Bindash Bol

Falta Re Poll : फाल्टा का पुनर्मतदान अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का मामला नहीं रह गया है—यह सीधे तौर पर डायमंड हार्बर और वहां से सांसद अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक विश्वसनीयता से भी जुड़ता दिख रहा है।

आखिर क्यों?

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि इस पूरे क्षेत्र में पिछले कई चुनावों में मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से वोट देने से रोका गया, और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह चर्चा लगातार बनी रही है।

ऐसे में फाल्टा री-पोल को एक “टेस्ट केस” की तरह देखा जा रहा था—जहां यह साफ हो सकता था कि जमीनी हकीकत क्या है।

लेकिन मतदान से ठीक पहले जहांगीर खान का अचानक मैदान छोड़ना पूरे घटनाक्रम को और संदिग्ध बना देता है। जो नेता कुछ समय पहले तक फिल्मी अंदाज़ में “पुष्पा झुकेगा नहीं” का तेवर दिखा रहा था, उसका चुनावी मैदान से पीछे हटना बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

अगर कोई इतना confident था, तो फिर आख़िरी मौके पर पीछे हटने की जरूरत क्यों पड़ी?

कानून कहता है कि 13 अप्रैल 2026 के बाद उम्मीदवार नाम वापस नहीं ले सकता। फिर 21 मई के री-पोल से ठीक पहले यह फैसला—क्या यह सिर्फ एक व्यक्तिगत निर्णय है, या किसी बड़े राजनीतिक नुकसान को टालने की कोशिश?

सबसे बड़ा सवाल यही है— अगर यह चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होता, तो क्या नतीजे सिर्फ फाल्टा तक सीमित रहते?

या फिर डायमंड हार्बर में पिछले चुनावों में अभिषेक बनर्जी के जीत के भारी अंतर पर भी नई बहस शुरू हो जाती?

यही वह बिंदु है, जहां यह मामला और गंभीर हो जाता है।
क्या यह सिर्फ एक उम्मीदवार की वापसी है—या फिर एक संभावित राजनीतिक “exposure” से बचने की रणनीति?

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment