BIG NEWS : JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में CID ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

Bindash Bol

BIG NEWS : JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में CID ने आज दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. एक JPSC ऑफिस का कर्मचारी सोनू कुमार है और एक अरविन्द कुमार की गिरफ़्तारी हुई है. अरविन्द अभय तिवारी का सहयोगी था.

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही झारखंड सीआईडी ने
मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी ने इस मामले में जेपीएससी के कर्मचारी सोनू कुमार तथा अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है.

लगातार चल रही है कार्रवाई

सीआईडी ने शनिवार को  थाना कांड संख्या 16/2026,  में दर्ज मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की . सीआईडी के अनुसार जांच में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. जेपीएससी के कर्मचारी सोनू कुमार तथा अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है.

सीआईडी के अनुसार  अरविंद कुमार मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी है. वही सोनू के द्वारा जेपीएससी की परीक्षा उप नियंत्रक श्वेता गुप्ता के इशारे पर ओएमआर शीट समेत अन्य डिजिटल हेरफेर में मददगार की भूमिका निभायी जाती थी.

रिमांड पर पांचों आरोपियो से हुई पूछताछ

वहीं शनिवार को पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से लेकर सीआईडी मुख्यालय पहुंची. जेपीएससी की परीक्षा उपनियंत्रक श्वेता वर्मा, टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह, टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर और बाद में बीएसओ के तौर पर काम कर रहे अभय कुमार तिवारी, टीडीपीएल के कर्मी मो उस्मान और मो एबाद से पूछताछ की गई.

पहले सभी आरोपियों से अलग अलग एसआईटी टीम ने पूछताछ की, इसके बाद जेपीएससी की किन किन परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई, आरोपियों के द्वारा किस मॉड्स का इस्तेमाल किया गया, इसमें किन किन लोगों की भागीदारी रही, इन पहलुओं पर पूछताछ की गई. आरोपियों को बाद में श्वेता गुप्ता के सामने बैठाकर भी पूछताछ किया गया. सभी आरोपियों से रविवार को भी सीआईडी पूछताछ करेगी.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment